कारों पर दिया जा रहा डिस्काउंट 2 साल की तुलना में सबसे अधिक. कार खरीदने का यही है सही समय

TheAuto23 December 20222 min read22 viewsnews

पिछले 2 सालों में कारों पर मिलने वाली छुट में हुई लगातार वृद्धि

दिसंबर महीने में बहुत सारे कार निर्माता ब्रांड अपने कारों पर धमाकेदार डिस्काउंट रखते हैं क्योंकि साल खत्म होने के बाद उनकी कारे 1 वर्ष पुरानी हो जाती है। ऐसे में कार निर्माता कंपनियां अपनी कारों के प्रोडक्शन को साल के अंत में काफी कम करते हुए लगातार अपनी पुरानी कारों के स्टॉक को हटाने के लिए ग्राहकों को लुभाते हुए बंपर डिस्काउंट ऑफर रखते हैं ।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकांश कार कंपनियां अंत के महीने अपने वाहनों पर 4.5% और 5% के बीच की बंपर छूट दे रहे हैं। जो पिछले 2 साल मे 2% से 2.5% के बीच था । कारों पर कंपनियों द्वारा दी जा रही छूट एक तरह से आने वाले समय में कार निर्माता कंपनियों के लिए कंपटीशन खड़ा कर सकती हैं। जहां लोग साल के अंत में बेहतर डिस्काउंट के साथ कारों को खरीदने में इच्छुक रहते हैं ।

हुंडई मोटर्स और मारुति साल के अंत में नई प्लानिंग के साथ

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार कंपनियों में शामिल हुंडई मोटर्स और मारुति साल के अंत में नई नीति फॉलो करते हुए अपनी इकाइयों को बेहतर बिक्री के लिए मजबूत करती हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार कंपनियां नवंबर के माह की तुलना में दिसंबर में अपने ब्रांड की सेलिंग को बढ़ाने के लिए सतत प्रयास के लिए जानी जाती हैं ।

मांग कम होने के चलते छुट

आजकल बढ़ते कंपटीशन के चलते हर सेगमेंट में नई कारें लॉन्च होने लगी है जिसके चलते बाजार में मांगों पर भी फर्क पड़ा है । जहां लोग बेहतर फैसिलिटी और कम कीमत वाली कारों को खरीदने में बेहतर महसूस करते हैं उसी को देखते हुए कंपनियां आमतौर पर छुट के ऑफर लाती हैं जो पिछले 4 साल में सर्वाधिक स्तर पर है। जहां अब इलेक्ट्रिक, CNG और इंधन से चलने वाली गाड़ियों में लगातार वृद्धि के चलते बहुत बार खरीददाता अपनी राय बदल लेते हैं ।

Share:

Comments

Leave a comment