ग्रूमिंग की दुनिया में अब रॉकिंग स्टार यश का जलवा देखने को मिलेगा। फिलिप्स इंडिया ने आधिकारिक तौर पर साउथ के सुपरस्टार यश को अपने मेंस ग्रूमिंग पोर्टफोलियो का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त कर लिया है। कंपनी ने यश के साथ मिलकर ‘Trimmers Ka Baap’ नाम से एक नया कैंपेन भी शुरू किया है। इस साझेदारी के तहत फिलिप्स आने वाली फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups’ का ऑफिशियल ग्रूमिंग पार्टनर भी बन गया है। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इस पार्टनरशिप के पीछे की कहानी भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें यश को फिलिप्स का ट्रिमर इस्तेमाल करते हुए देखा गया था। फैंस ने इसे तुरंत नोटिस किया और कंपनी ने इसी भरोसे को आगे बढ़ाते हुए यश को अपने साथ जोड़ा है। फिलिप्स इंडियन सबकॉन्टिनेंट के बिजनेस लीडर समित शुक्ला का कहना है कि यह कोलैबोरेशन ब्रांड के इनोवेशन और उनकी खास ‘BeardSense Technology’ को प्रमोट करने में मदद करेगा।

फिलिप्स की यह खास तकनीक क्या है, इसे समझना भी आसान है। यह टेक्नोलॉजी दाढ़ी की डेंसिटी को प्रति सेकंड 125 बार स्कैन करती है। इससे ट्रिमर को पता चल जाता है कि बाल कितने घने हैं और उसके हिसाब से यह पावर को अपने आप एडजस्ट कर लेता है, ताकि ट्रिमिंग एकदम परफेक्ट हो। यश का कहना है कि वे सालों से फिलिप्स के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं और उन्हें इसकी परफॉर्मेंस पर पूरा भरोसा है। इस नए कैंपेन का मकसद फिलिप्स के ऑल-इन-वन ट्रिमर को घर पर ही प्रोफेशनल ग्रूमिंग का बेस्ट सॉल्यूशन बताना है। फिल्म ‘Toxic’ के रिलीज होने से पहले यह साझेदारी फिलिप्स को बाजार में और भी मजबूती देगी।

Latest For You.

6 years Auto news expert. Lakhan belongs from Patna and write news, views, reviews and interviews for Automobile updates.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *