120 किलोमीटर की रेंज वाला Ampere Primus हुआ लॉन्च, स्मार्ट फोन की गति से होगा चार्ज

TheAuto11 January 20231 min read0 viewsBike & Scotty

Ampere ने ऑटो एक्सपो 2023 मे Primus इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है और कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज मे 120 किलोमीटर की रेंज देगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्च के साथ कम्पनी ने आने वाले 2 अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर NXG और NXU से भी पर्दा उठाया है। इन दोनों स्कूटरों मे भी 120 किलोमीटर की रेंज ली क्षमता होगी।

Ampere Primus की स्पीड और बैटरी

हाल फ़िलहाल मे लॉन्च हुए इस Ampere Primus की डिजाइन और स्टाइल पहले से मौजूद Magnus इलेक्ट्रिक स्कूटर से मिलती जुलती है, हालाँकि कलर अलग है। Primus इलेक्ट्रिक स्कूटर मे 3kWh का लिथियम आयरन फॉस्फेट बैट्री पैक मिलता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 77 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड के साथ महज 4 सेकंड मे 0 से 40kmph की गति पकड़ लेता है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

Ampere Primus के फिचर्स

Primus इलेक्ट्रिक स्कूटर को 5A वाले सॉकेट से चार्ज करने मे 4 घंटे लगते, वही 30A वाले सॉकेट से चार्ज करने पर सिर्फ 2 घंटे मे फुल चार्ज हो जाता है। कम्पनी का दावा है कि इस स्कूटर मे प्रयुक्त मिड माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर 3.8kW का अधिकतम पावर आउटपुट दे सकती है।

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर मे चार राइडिंग मोड मिलने वाले हैं, जिनमे पावर, सिटी, इको और रिवर्स मोड शामिल हैं। आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर मे एप्लिकेशन के माध्यम से ब्लूटूथ द्वारा कनेक्ट करके नोटिफिकेशन अलर्ट्स डैशबोर्ड पर देख पाएंगे। आप इसे एप्लिकेशन द्वारा कंट्रोल भी कर सकते हैं।

Ampere Primus का डिजाइन

Ampere Primus मे 12 इंच के व्हील्स के साथ आगे और पीछे ड्रम ब्रेक मिलता है। सीट के नीचे 22 लीटर का बड़ा स्पेस मिलता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कुल चार मैटेलिक मैट कलर ऑप्शन मे उपलब्ध है, जिनमे हिमालयन व्हाइट, रॉयल ऑरेंज, हैवलॉक ब्लू और बक ब्लैक शामिल है।

Share:

Comments

Leave a comment