रोड पर नहीं बल्कि हवा में एरोप्लेन की तरफ उड़ेगी यह न्यू लॉन्च कार, 200KM की टॉप स्पीड और 400KM की दमदार रेंज

TheAuto1 January 20232 min read15 viewsnews

New Flying Car: टेक्नोलॉजी दिन रात इतने बड़े बड़े आविष्कार हो रहे है कि कोई भी यह नहीं बता सकता कि आने वाले 50 सालों बाद यह दुनिया कैसी होगी। जी हाँ, 1960 मे किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि मोबाइल फोन को जेब में भी रख सकेंगे। लेकिन आज आप देख ही सकते है कि मोबाइल इंडस्ट्री के क्षेत्र में कितने बड़े बड़े आविष्कार हो चुके है।

ऑटो मार्केट की बात की जाए तो, आने वाले बहुत ही कम सालों में उड़ने वाली कार देखने को मिल जाएगी। कुछ ही दिनों बाद 5 जनवरी से 8 जनवरी को आयोजित होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में ऑटो ब्रांड्स फ्लाइंग कार पेश कर सकते है।

नये कांसेप्ट वाली कारें होगी प्रदर्शित

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

यह दावा किया है आस्का ने जो कि एक कार निर्माता कंपनी है। इस शो में कार निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल, सेल्फ ड्राइविंग जैसे कांसेप्ट वाली कारें देखने को मिलेगी। सिलिकॉन वैली स्थित ऑटो मेकर Aska की इस आने वाली फ्लाइंग कार में 4 लोगों के बैठने की जगह होगी और यह रोड पर चलने के साथ आसमान में उड़ भी सकती है। इस कार का लगभग तैयार प्रोटोटाइप वर्जन जो कि इलेक्ट्रिक कार और क्वाडकॉप्टर का मिक्स है।

आस्का फ्लाइंग कार में मिलने वाले फीचर्स

1. 4 सीटर

डिजाइन के अनुसार इस फ्लाइंग कार मे 4 लोग आसानी से सफर कर सकते है। इसके इंजन और उड़ने वाले मैकेनिज्म की वजह से जगह कम मिलती है।

2. वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग

यह फ्लाइंग कार हेलिकाप्टर की तरह बिना रन-अप लिए अपनी जगह से ही उड़ सकती है और एक ही जगह बिना रनवे के लैंड भी हो सकती है।

3. शॉर्ट टेकऑफ और लैंडिंग

इलेक्ट्रिक कार होने की वजह से आप इसे रोड पर एक छोटा रन-अप दे कर टेक-अॉफ ले सकते है। रन-अप से लैंडिंग भी कर सकते है।

4. रेंज एक्सटेंडर और फुल इलेक्ट्रिक सिस्टम

फ्लाइंग रेंज को बढ़ाने के लिए इसमें गैस सिस्टम दिया गया है। जिसे आप ऑटोमोटिव गैस स्टेशन से रिफिलिंग करवा सकते।

5. रेंज और स्पीड

Aska की इस फ्लाइंग कार की उड़ने की अधिकतम स्पीड 240kmph होने वाली है और हाईवे पर 112kmph की स्पीड होगी। यह कार 400 किलोमीटर की रेंज देगी।

Share:

Comments

Leave a comment