Bajaj की Platina 110 ABS टेस्ट ड्राइव के बाद नही पसन्द तो कंपनी देगी 1 लाख, खरीदनी होगी नई बाइक

Lakhan Sharma29 April 20231 min read0 viewsBike & Scotty
Bajaj की Platina 110 ABS टेस्ट ड्राइव के बाद नही पसन्द तो कंपनी देगी 1 लाख, खरीदनी होगी नई बाइक

भारतीय टू व्हीलर मार्केट में टॉप कंपनियों में शामिल Bajaj की Platina और Pulsar आपको हर कहीं दिख जाएगी। Platina माइलेज के लिए तो Pulsar लुक और डिजाइन के लिए काफी ज्यादा पसंद की जाती है। बीते दिनों बजाज ने प्लैटिना का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है।एडवर्टाइजमेंट और प्रमोशन के लिए कंपनी ने अपने सभी ग्राहकों के लिए एक चैलेंज भी जारी किया जिसके माध्यम से ग्राहकों को प्लैटिना में खामियां बताकर ₹100000 तक जीतने का मौका मिलता है।

Bajaj Palatina 110 ABS चैलेंज –

कंपनी ने विज्ञापन मे बताया है कि बजाज के किसी भी शोरूम पर आकर Platina 110 ABS को टेस्ट कर सकते हैं और अगर इसी प्रकार की कमी पाने पर आपको ₹100000 तक की धनराशि भी मिल सकती है। हालांकि इसके लिए कंपनी ने कुछ नियम और शर्तें लागू की है, जिनके पालन पर ही आपको यह लाभ मिलेगा।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

चैलेंज के लिए मुख्य नियम और शर्तें –

1. चैलेंज में भाग लेने के लिए बजाज ऑटो के माध्यम से बाइक की टेस्ट राइड की होनी चाहिए।
2. 14 अप्रैल से 15 मई के बीच आपके द्वारा बजाज की प्लैटिना खरीदी गई हो। चैलेंज के दौरान आपको इसका बिल दिखाना पड़ेगा।
3. इस चैलेंज में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों में से प्रति सप्ताह 15 लकी विनर को ₹100000 की धनराशि दी जाएगी।

Bajaj Palatina 110 ABS कीमत और फाइनेंस ऑफर-

बजाज की लेटेस्ट लॉन्च प्लैटिना 110 एबीएस को भारतीय बाजार में ₹72749 की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। सिर्फ 4471 रुपये के डाउन-पेमेंट पर आप 100% ऑन रोड को फाइनेंस करवा सकते हैं। EMI और ब्याज दर के लिए आप बैंक की किसी भी नजदीकी शाखा से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment