भारत में बनी चमचमाती बीएमडब्ल्यू आई7 इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च कीमत 1 करोड़ 95 लाख से शुरू

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने चेन्नई के प्लांट में अपनी धांसू इलेक्ट्रिक कार आई7 की लोकल असेंबली शुरू कर दी है और इसे 11 सितंबर 2026 को लॉन्च कर दिया है। जर्मनी के बाहर भारत इकलौता ऐसा देश बन गया है जहां इस शानदार इलेक्ट्रिक कार को तैयार किया जा रहा है और ग्राहकों को इसकी डिलीवरी अक्टूबर 2026 से मिलनी शुरू हो जाएगी। इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 1 करोड़ 95 लाख रुपये रखी गई है और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को इस नई रेंज के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
कीमत और मॉडल की पूरी जानकारीपेट्रोल वर्जन 740 एम स्पोर्ट और इलेक्ट्रिक आई7 50 एक्सड्राइव एम स्पोर्ट दोनों की शुरुआती कीमत 1 करोड़ 95 लाख रुपये है। वहीं इसका सबसे पावरफुल मॉडल आई7 एम70 एक्सड्राइव जर्मनी के डिंगोल्फिंग प्लांट से बनकर भारत में आएगा और इसकी कीमत 2 करोड़ 65 लाख रुपये तय की गई है। देश भर के डीलरशिप पर इन गाड़ियों की बुकिंग शुरू हो चुकी है लेकिन ऑन-रोड कीमत राज्यों के टैक्स और रजिस्ट्रेशन के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
इंजन पावर और परफॉर्मेंसपेट्रोल मॉडल 740 एम स्पोर्ट में 3-लीटर का 6-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 400 एचपी की पावर और 540 एनएम का टॉर्क बनाता है। यह गाड़ी 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है और मात्र 5.4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं इलेक्ट्रिक आई7 50 एक्सड्राइव एम स्पोर्ट में 112.5 किलोवाट आवर की बड़ी बैटरी मिलती है जो 455 एचपी पावर और 660 एनएम टॉर्क देती है। इसका आई7 एम70 मॉडल मात्र 3.8 सेकंड में 0 से 100 की रफ्तार पकड़ सकता है क्योंकि यह 680 एचपी पावर और 1100 एनएम टॉर्क पैदा करता है।
ड्राइविंग रेंज और चार्जिंग सुविधाडब्ल्यूएलटीपी साइकिल के अनुसार आई7 50 एक्सड्राइव एक बार चार्ज करने पर 728 किलोमीटर तक की जबरदस्त रेंज देती है जबकि आई7 एम70 मॉडल 686 किलोमीटर की रेंज का दावा करता है। ये दोनों इलेक्ट्रिक मॉडल 250 किलोवाट तक की डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं जिससे बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में मात्र 28 मिनट का समय लगता है। गाड़ी खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी की तरफ से 22 किलोवाट का वॉलबॉक्स चार्जर बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा ताकि वे घर पर ही आसानी से अपनी गाड़ी चार्ज कर सकें।
लग्जरी फीचर्स और केबिनइस शानदार कार के अंदर लग्जरी का पूरा ध्यान रखा गया है जिसमें पीछे बैठने वालों के लिए 31.3 इंच की 8K थिएटर स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा कार में पैनोरमिक विजन डिस्प्ले और 17.9 इंच की बड़ी सेंट्रल टचस्क्रीन स्क्रीन भी मिलती है जो सफर को और भी मजेदार बनाती है।
मुकाबला और अन्य गाड़ियांलग्जरी सेगमेंट में इस गाड़ी का मुकाबला मर्सिडीज बेंज एस 450ई से है जिसे इसी साल 15 जून को लॉन्च किया गया था। मर्सिडीज की इस प्लग-इन हाइब्रिड कार की कीमत 2 करोड़ 20 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ 38 लाख रुपये तक है। इसके अलावा पोर्श कंपनी भी अपनी केयेन इलेक्ट्रिक को 30 सितंबर 2026 को दिखाने वाली है।