तो अब आ ही गई कारों की रानी ! CES मे BMW ने पेश की यह 32 रंगों मे बदलने वाली कार

TheAuto6 January 20232 min read1 viewnews

32 रंग बदलने वाली कार BMW i Vision Dee हुई पेश

BMW i Vision Dee: हर साल आयोजित होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो कई सारी बड़ी कंपनियां कुछ ऐसे चौकाने वाले प्रोडक्ट पेश करती है, जो कि हर किसी को हैरान कर देते हैं। BMW हर वर्ष फ्यूचर कांसेप्ट पर आधारित कारें पेश करती है। इस बार BMW ने एक ऐसी कार पेश की जो हर किसी को भौचक्का कर देगी।

BMW की यह कार आपके इशारों पर अपने आप अपना कलर बदलेगी। वर्तमान में लॉस वेगास मे आयोजित हो रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में BMW ने इस कार को i Vision Dee के नाम से पेश किया है। यह कार फ्यूचर मोबिलिटी से संबंधित इलेक्ट्रिक स्पोर्ट सेडान होने वाली है। इस कार की रंग बदलने के अलावा एक और खूबी लोगों से बात करना भी है। जी हाँ यह आपकी भावना को समझेगी।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

एक इशारे पर बदलेगी 32 अलग रंग

यह कार आपके सिर्फ एक इशारे से 32 अलग अलग रंगों मे बदल सकती है। चंद सेकंड मे आप अपना मन पसन्दीदा डिजाइन उत्पन्न कर सकेंगे। आप 32 रंगों पर अपने अनुसार पैटर्न डिजाइन कर सकते है।

BMW i Vision Dee

रंग बदलने के लिए BMW ने ई-इंक ई-रीडर तकनीकी का इस्तेमाल किया है। कलर बदलने के लिए लाखो करोड़ों माइक्रोकैप्सूलों के पिगमेंट्स को इलेक्ट्रिक ऊर्जा की सहायता से रंग बदलता है। इस कार की ग्रिल और व्हील्स पर लगे होने की वजह से आप हैप्पी, सैड जैसी कई भावनायें व्यक्त कर पायेंगे।

कंजूमर इलेक्ट्रिक शो में हुई बीएमडब्ल्यू पेश

लॉस वेगास मे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो मे प्रदर्शित करने का जिम्मा अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर को दिया था। इन्हीं लोकप्रिय अभिनेता और बॉडी-बिल्डर के साथ BMW ने इस कार की कार्यशैली से जुड़ा वीडियो यूट्यूब पर भी पोस्ट किया है।

बता दें कि इस कार से पहले भी BMW ने बीते वर्ष कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो के दौरान इसी तरह की कार iX Flow पेश की थी। यह कार केवल तीन रंगों मे ही बदल सकती थी। जिनमे सफेद, काला और ग्रे शामिल है।

Share:

Comments

Leave a comment