आ गई कारों की रानी ! BMW X7 Facelift कार हुई लॉन्च, जाने कीमत और जबरदस्त फीचर्स

TheAuto17 January 20232 min read16 viewsnews

नए साल की शुरुआत से ही BMW एक के बाद एक कार लॉन्च कर रही है। 7 सीरीज, i7 और 3 Series Gran Limousine Facelift के बाद BMW ने अब X7 Facelift SUV कार को भारतीय बाजार मे लॉन्च किया है। इस SUV कार के दो वेरिएंट्स – xDrive40i M Sport और xDrive40d M Sport को लॉन्च किया गया है।

कैसा है BMW X7 के वेरिएंट्स का पावरट्रेन?

BMW X7 के वेरिएंट xDrive40i M Sport मे 6 सिलेंडर वाला 3.0 लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो कि 375bhp की पावर के साथ 520Nm का टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम है। वही xDrive40d M Sport वेरिएंट मे 3.0 लीटर माइल्ड-हाइब्रिड डीजल इंजन मिलता है, जो कि 335bhp की पावर के साथ 700Nm का टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए दोनों वेरिएंट मे 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। हाइब्रिड होने की वजह से इनके साथ 48V की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो कि अकेले ही 12hp की पावर एवं 200Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

BMW X7 के वेरिएंट्स का लुक और डिजाइन

यह SUV डिजाइन के मामले में कुछ ही दिनों पहले लॉन्च हुयी 7 सीरीज और i7 की तरह दिखती है। इस लक्जरी SUV मे ऑल ब्लैक फ्रंट ग्रिल मिलती है। साथ ही एलईडी हेडलैम्प, एयर वेंट्स और 3डी टेललाइट्स लुक को काफी शानदार बनाते हैं। इस SUV कुल 5 रंगों मे उपलब्ध है।

BMW X7 मे मिलने वाले फीचर्स

X7 SUV मे BMW के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर iDrive 8 से लैस 14.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, साथ ही 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर इंटीरियर के लुक की रौनक बड़ा देता है। इनके अलावा इस SUV कार मे कई सारे फ्लैगशिप फीचर्स जैसे कि पैनोरमिक सनरूफ, क्लाइमेट कंट्रोल और ADAS फीचर्स भी देखने को मिल जाते है।

क्या है कीमत

BMW X7 SUV की भारतीय बाजार में एक्स शोरूम कीमत 1.22 करोड़ रुपये से 1.24 करोड़ रुपये तक जाती है। इसे BMW की डीलरशिप से बुक कराया जा सकता है।

Share:

Comments

Leave a comment