2022 का अंतिम डिस्काउंट. कार ख़रीदने पर हैं 2.5 लाख रुपये का छूट. BS4 मिल जाये तो किसी भी शोरूम से ले लीजिए

TheAuto29 December 20222 min read16 viewsnews

BS4 Discount cars: 2022 खत्म होने को है और इसके साथ ही ऑटोमोबाइल मार्केट भी एक नया अध्याय लिखने को तैयार है. ऑटो एक्सपो 2023 और फिर इलेक्ट्रिक वाहनों के भारतीय बाजार में आने से ऑटो निर्माताओं और बाजार के रुझान में बड़े बदलाव की संभावना है।

साल के अंत में ऑटो कंपनियां भारी डिस्काउंट के साथ अपने वाहनों को बाजार में प्रदर्शित कर रही हैं।

इस दौड़ में देश के साथ-साथ कई विदेशी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं, जो अपने लोकप्रिय मॉडलों पर लाखों रुपए तक के फायदे भी दे रही हैं। आपने कई बार सुना और पढ़ा होगा कि किस कार पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है, लेकिन यह डिस्काउंट क्यों दिया जा रहा है और इसके पीछे दो बड़े कारण क्या हैं, आप इस रिपोर्ट में जानेंगे।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

 

छूट देने के क्या कारण हैं

1. डिस्काउंट देने के पीछे एक सबसे बड़ा और हर साल होने वाला कारण यह है कि 2022 में मैन्युफैक्चरिंग का साल खत्म होते ही कार पुरानी हो जाएगी और कार का रजिस्ट्रेशन जनवरी 2023 में होगा लेकिन यह एक साल पुरानी होगी. ऐसे में ग्राहक नए सामान यानी नए मॉडल और मैन्युफैक्चरिंग ईयर की कारों की डिमांड करते हैं। पुराने स्टॉक को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए कंपनियां और डीलरशिप ये डिस्काउंट देते हैं।

 

2. हर साल साल बदलने की छूट की बात की जाती है लेकिन इस साल यह छूट देने के पीछे एक और बड़ा राज है. ये है बीएस6 स्टेज 2 का राज। नए उत्सर्जन मानदंड 1 अप्रैल, 2023 से लागू होंगे। इसके बाद बीएस6 कारों की बिक्री नहीं होगी। यह सेल 31 मार्च 2023 तक ही की जा सकती है। ऐसे में डीलर्स और कंपनियों के पास पुरानी कारों का स्टॉक क्लियर करने के लिए 3 महीने से लेकर कुछ दिनों का समय बचा है. अगर वे स्टॉक क्लियर नहीं करते हैं तो वे कारें किसी के काम नहीं आएंगी क्योंकि उनका रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। ऐसे में उस स्टॉक को क्लियर करने के लिए कंपनी और डीलरशिप की तरफ से बड़ा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

 

इस मामले पर दो राय हो सकती है। हालांकि, पुरानी एमिशन नॉर्म्स वाली कार खरीदने में कोई हर्ज नहीं है और यह आपके लिए फायदे का सौदा होगा। लेकिन नए एमिशन नॉर्म्स वाली कार एक नई तकनीक के साथ आएगी जो कम प्रदूषण के साथ ज्यादा माइलेज और कम मेंटेनेंस का वादा करेगी। ऐसे में यदि दूरगामी लाभ देखा जाए तो यह नई कार खरीदने में होगा।

Share:

Comments

Leave a comment