सिंगल चार्ज में 521km चलने वाली इस कार की दनादन हो रही डिलीवरी, कीमत इतनी कम की देख हो जाएंगे हैरान

TheAuto6 February 20231 min read13 viewsnews

चाइनीस कार निर्माता कंपनी में भारतीय बाजारों मैं नए सेगमेंट के साथ अपनी इलेक्ट्रिक कार पेश की थी जो सिंगल चार्ज में 521 किलोमीटर तक चलने में सक्षम है यह रेंज ARAI द्वारा पुष्टि की गई है। BYD Atto 3 को 34.49 लाख की आधिकारिक कीमत के साथ लॉन्च किया है जिसका फॉरेस्ट ग्रीन लिमिटेड एडिशन बाजारों में बिक्री के लिए उतर चुका है। हाल ही में मिली रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने इस कार की 340 यूनिट्स की डिलीवरी का विशाल आंकड़ा पूरा कर लिया है जो कंपनी के लिए बेहद खास है। नई शुरुआत के साथ ही कंपनी अपनी इस कार की 1200 यूनिट ही बिक्री के लिए उतारेगी।

पावरफुल बैटरी से मिलेगा 521 किलोमीटर का रेंज

BYD Atto 3 के इस लिमिटेड एडिशन मे 60.48kWh का पावरफुल बैटरी लगाया गया है जिसे यदि आप एक बार चार्ज करते हैं तो आसानी से 521 किलोमीटर की रेंज पा सकते हैं। भारतीय बाजारों में इस बजट रेंज के अंदर यह पहली ऐसी कार है जो लंबी रेंज देने में सक्षम होने के साथ-साथ ही बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। इसमें एक परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस मोटर का लगाया है जो 310 nm का टार्क जनरेट करता है।

BYD Atto 3 के फिचर्स

BYD Atto 3 के इस एडिशन में 60.48KWH की बैटरी के साथ 80 kW DC का पावरफुल फास्ट चार्जिंग मिलता है जो इस बैटरी को मात्र 50 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज करने की क्षमता रखता है। हालांकि इसके फुल चार्ज के आंकड़े जारी नहीं हुए हैं। इसमें ADAS, सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग, सनरूफ, 12.8 इंच की स्क्रीन और 360 डिग्री का कैमरा मिलता है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel
Share:

Comments

Leave a comment