ऑटो एक्सपो मे BYD पेश करेगा टेस्ला मॉडल 3 को टक्कर देने वाली इलेक्ट्रिक कार, जानिए इसके विशेष फीचर्स

TheAuto5 January 20232 min read18 viewsnews

BYD Seal Electric: चीनी वाहन निर्माता कंपनी BYD ऑटो एक्सपो में अपनी नई कार पेश करने जा रही हैं जो टेस्ला की मॉडल 3 को टक्कर देती है, बेहतरीन फीचर्स के साथ BYD की यह कार भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक सेगमेंट को मजबूत करने का कार्य करेगी, इसमें तगड़े फीचर्स दिए गए हैं, BYD के इस इलेक्ट्रिक सेगमेंट वाली कार को लॉन्च करने की तैयारियां चल रही है। इन सब मुख्य बिंदुओं से यह पता चलता है कि चीनी वाहन निर्माता कंपनी साल 2023 में अपना विशेष उत्पाद लॉन्च करते हुए भारतीय मार्केट को कैप्चर करना चाहती हैं जहां हाल ही में मिली रिपोर्ट के अनुसार BYD ऑटो एक्सपो में अपनी नई सेडान कार को पेश करेगा।

टेस्ला मॉडल 3 को देगी सीधी टक्कर

BYD प्रीमियम क्वालिटी की कारों को बनाने के लिए जाना जाता है जो इलेक्ट्रिक सेगमेंट में काफी मजबूत है। ऐसे में bYD की यह नई इलेक्ट्रिक सेडान कार निश्चित रूप से वैश्विक मार्केट में टेस्ला मॉडल 3 को टक्कर देगी। हालांकि यह लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगा कि यह कार टेस्ला मॉडल 3 से कितनी बेहतर हैं लेकिन हाल ही में वैश्विक मार्केट पर इस कार की जमकर चर्चाएं चल रही हैं।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel
Byd to launch Tesla Model 3 rival electric car

डिजाइन में हो सकती है टेस्ला मॉडल 3 से बेहतर

BYD नई इलेक्ट्रिक सेडान कार के साइज और डिजाइन के कुछ बिंदु सामने आए हैं जिसमें यह नई इलेक्ट्रिक सेडान कार टेस्ला मॉडल 3 से साइज में बेहतर नजर आती है। New BYD Electric Car की बात करें तो इसकी लंबाई और चोड़ाई 4800mm, 1875mm चौड़ी और 1460 एमएम ऊंची है। वही इसकी तुलना में टेस्ला के मॉडल 3 को देखा जाए 4694 mm लंबी, 1849 mm चौड़ी और 1443 mm ऊंची है।

होंगे यह बेहतरीन फीचर्स

BYD अपनी इस नई इलेक्ट्रिक सेडान में 61.4kWh और 82.5kWh वाले 2 बैटरी पैक लगा सकती हैं जिसकी मदद से 800 किलोमीटर तक सिंगल चार्ज में चलने की क्षमता रखेगी। इस कार मे दो वायरलेस चार्जिंग पेड, 15.6 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फिचर्स मिलेंगे। BYD मे हीटेड विंडस्क्रीन, ऑडियो सिस्टम भी मिलेगा।

Share:

Comments

Leave a comment