Cheapest Electric Scooters: आकर्षक डिजाइन के साथ लॉन्च हुए सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक बार चार्ज मे देंगे 100KM की रेंज

Lakhan Sharma30 May 20232 min read0 viewsBike & Scotty
Cheapest Electric Scooters: आकर्षक डिजाइन के साथ लॉन्च हुए सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक बार चार्ज मे देंगे 100KM की रेंज

Cheapest Electric Scooters: मार्केट में बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ आजकल बहुत सारी वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक स्कूटर के निर्माण को शुरू कर चुकी हैं जहां ग्राहक भी बढ़ती महंगाई को देखते हुए धीरे-धीरे यातायात और परिवहन के साधनों के तौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग करने लगे हैं लेकिन आमतौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत मार्केट में कम बजट वाले ग्राहकों के लिए अधिक होती है। लेकिन आज हम आपको ऐसे तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनकी कीमत काफी कम है एवं यह आपको सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर तक की दमदार ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होंगे। इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन भी काफी बेहतर है जिससे कि बढ़ते यातायात के दौर में आपको एक बेहतर इलेक्ट्रिक वाहन के साथ ही आकर्षक डिजाइन वाला विकल्प मिल जाएगा।

Komaki Venice Eco

Komaki कंपनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अक्टूबर 2022 मे लांच किया था जिसके बाद से भारतीय बाजारों में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड लगातार बढ़ रही है। Komaki Venice Eco की कीमत 79,900 रुपये है। जिसमे लिथियम फेरो फॉस्फेट (LiPO4) बैटरी पैक है। साथ ही इसके फास्ट चार्जर की मदद से यह पावरफुल इलेक्ट्रिक बैटरी महज तीन से 4 घंटे में चार्ज होने में सक्षम है। Komaki Venice Eco को एक बार चार्ज करने पर 85 से 100 किलोमीटर तक जा सकता है। इसके अलावा, मॉडल में ‘ईको,’ ‘कम्फर्ट,’ ‘स्पोर्ट,’ और ‘टर्बो’ नामक राइडिंग मोड हैं।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

Okinawa Raise

इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण के क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में शामिल Okinawa अब काफी आगे पहुंच चुकी है क्योंकि कंपनी ने अब नए सेगमेंट के साथ भारतीय बाजारों में महज ₹42500 की कीमत के साथ अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Okinawa Raise लॉन्च कर दिया है। या इलेक्ट्रिक स्कूटर पावरफुल बैटरी के साथ आता है जो एक बार चार्ज होने पर 60 से 70 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है।

Ujaas eGO

Ujaas eGO इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत महज ₹34000 से शुरू होते हैं जहां आप इस स्कूटर को हाल-फिलहाल में अपने नजदीकी डीलर या फिर कंपनी के विक्रेता के पास से खरीद सकते हैं। इसे 48V-26Ah लीड एसिड बैटरी से शक्ति मिलती है, जिसे पूरी तरह चार्ज होने में 6-7 घंटे लगते हैं। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर इसकी ड्राइविंग रेंज 60km है।

Share:

Comments

Leave a comment