ऑटो एक्सपो शो में वाहवाही बटोरने वाले फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल, देखिए धूम मचाने वाले टॉप 5 कार और बाइक

TheAuto15 January 20232 min read19 viewsnews

ग्रेटर नोएडा में आयोजित हो रहे ऑटो एक्सपो 2023 शो मे विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां एक से बढ़कर एक वाहन पेश कर रही है। इलेक्ट्रिक वीइकल और फ्लेक्स फ्यूल वीइकल को पारंपरिक पेट्रोल डीजल वाले वाहनों से ज्यादा तवज्जो मिल रही है। ग्राहको के साथ साथ सरकार भी इनकी सराहना कर रही है। आज हम आपको ऑटो एक्सपो शो में पेश हुए कुछ एसे फ्लेक्स फ्यूल वाले वाहनों की जानकारी देने वाले हैं, जिन्होंने खूब वाहवाही बटोरी है।

Maruti Suzuki WagonR

Maruti की यह कार अभी कॉन्सेप्ट है और इसे ऑटो एक्सपो शो में पेश किया गया है। बाजार में पहले से उपलब्ध स्टैंडर्ड WagonR के मुकाबले इसके कलर मे काफी भिन्नता दिखाई देती है, जो कि हर किसी को यह सोचने पर मजबूर कर देगी कि इसमें कुछ अलग है। यह कार आने वाले समय में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

Toyota Corolla Altis

जापानी कार निर्माता ने इस कार को भारतीय बाजार मे लॉन्च करने के बाद बंद भी कर दिया है। लेकिन अब इसी कार का फ्लेक्स फ्यूल वर्जन ऑटो एक्सपो 2023 शो मे पेश किया गया है। अभी यह प्रोटोटाइप स्टेज पर है, पर उम्मीद है कि बाजरों मे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

Yamaha FZ-15 ABS

टू व्हीलर निर्माता Yamaha की यह धांसू बाइक लोगों द्वारा खूब पसंद की गई है। वर्तमान में यह भारतीय बाजार मे उपलब्ध नहीं है। ऑटो एक्सपो शो में इसी बाइक का 149CC इंजन वाला फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट पेश किया गया है, जो कि 14PS की पावर के साथ 13.6Nm का टॉर्क जनरेट कर सकेगा।

Pulsar NS160

भारतीय टू व्हीलर कम्पनी बजाज ऑटो की यह लोकप्रिय बाइक पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक बन चुकी है। ऑटो एक्सपो शो में पेश हुयी यह बाइक जल्द ही प्रोडक्शन के लिए रेडी होने वाली है। इसमें 160.3CC इंजन देखने को मिलेगा, जो कि 16.9PS की पावर के साथ 14.6Nm का टॉर्क जनरेट कर सकेगा। फ्यूल मे 0% – 85% Ethanol को मिक्स किया जा सकता है।

Apache RTR 160 4V

TVS की सबसे ज्यादा पॉपुलर बाइक Apache RTR भी बहुत जल्द फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट मे आने वाली है। यह बाइक 20%-85% Ethanol के साथ पेट्रोल के मिक्स से चलेगी। इसमें स्टैंडर्ड वेरिएंट वाला 159.7CC का इंजन देखने को मिलेगा। हालाँकि इंजन को Ethanol से चलने योग्य बनाने के लिए कुछ बदलाव किए जाएंगे।

Share:

Comments

Leave a comment