45 सेकेंड में तय करेगी 1.30 घंटे की दूरी, जानिये कैसी होगी देश की पहली पानी में चलने वाली मेट्रो

TheAuto30 December 20222 min read17 viewsnews

देश की पहली अंडर वाटर मेट्रो ट्रेन की होगी जल्द ही शुरुआत

देश पहली पानी में चलने वाली मेट्रो ट्रेन की तैयारियां हाल ही मैं चरम स्तर पर हैं जहां देश को जल्द ही पहली पानी में चलने वाली मेट्रो ट्रेन मिल जाएगी। कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने पिछले दिन इसकी पूरी जानकारी दी जहां नई ईस्ट वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर परियोजना के तहत पहली अंडर वाटर मेट्रो को साल 2023 की शुरुआत से पहले लागू करने की जानकारी दी। इस अंडर वाटर मेट्रो ट्रेन के आने के बाद यात्रियों को लंबी दूरी तय करने में आसानी मिलेगी जहां पहले मेट्रो ट्रेन को नदी और समुंदर के कारण रूट बदलते हुए लंबी दूरी तय करनी होती थी वह अब आसानी से अंडर वाटर हो जाएगी।

Country’s first underwater metro train
सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

45 सेकंड में तय करेगी डेढ़ घंटे की दूरी

जहां पहले ट्राफिक और नदी बांध की वजह से मेट्रो ट्रेन को 520 मीटर की दूरी तय करने में डेढ़ घंटे का समय लग जाता था अब वह अंडर वाटर मेट्रो ट्रेन की मदद से मात्र 45 सेकेंड में पूरा हो जाएगा। देश को यह नई सौगात मिलने के बाद टेक्नॉलॉजी के स्तर में बढ़ाओ मिलेगा जहां विभिन्न राज्यों में मेट्रो रेल सेवा को लागू करने के लिए अब ट्रैफिक और नदी बांध जैसी समस्याओं का छुटकारा मिल जाएगा।

इतना आया इस रेल सुरंग बनाने में खर्च

हुगली नदी पर बन रही यह मेट्रो रेल सुरंग 157 करोड रुपए में बनकर तैयार हुई है जहां अन्य अंडर वाटर सुरंग की तुलना में इस सुरंग को बनाने में अधिक खर्च लगा जिसकी वजह हुगली नदी का ज्यादा गहरा होना है। ऐसे में मेट्रो रेल परियोजना के तहत बनाई गई यह सुरंग यदि लंबे समय तक सफल रहती है तो भारत के कोने कोने में मेट्रो की सौगात जल्द ही पहुंच जाएगी।

 

Share:

Comments

Leave a comment