1.4 करोड़ की कीमत के साथ मर्सिडीज ने लॉन्च की यह कार, 4.5 सेकंड मे लेगी 100KM रफ्तार

TheAuto6 January 20231 min read14 viewsnews

E53 AMG Cabriolet: Mercedes Benz India 6 जनवरी को भारतीय बाजार मे E53 AMG Cabriolet मे लॉन्च करने वाली है। इस नए साल में कार निर्माता की यह पहली लॉन्च होने वाली है। यह आने वाली कार पहले से मौजूद E53 AMG परफॉर्मेंस सेडान, GLE 53 AMG परफॉर्मेंस SUV और EQS 53 AMG वाली “53” फॅमिली को जॉइन करने वाली है।

E53 AMG Cabriolet मे होगा आकर्षक डिजाइन

इस कार की लॉन्च के साथ कंपनी आने वाले समय में होने वाली लॉन्च से जुड़ी जानकारी भी साझा कर सकती है। E53 AMG Cabriolet मे ओपन टॉप बॉडी स्टाइल होने वाली है। पैनारेमिक ग्रिल, DRL वाले एलईडी हेडलैम्प, एलईडी टैल लाइट्स के साथ चार एगजॉस्ट मिलने वाला है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

E53 AMG Cabriolet का इंटीरियर

इंटीरियर कैबिन E53 सेडान की तरह होने वाला है। इस कार मे दो बड़ी डिस्प्ले मिलने वाली है, जिसमें से एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल कंसोल होने वाला है। स्पोर्ट्स सीट्स, फ्लैट स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जिंग, Burmester साउंड सिस्टम और एम्बियंट लाइट जैसे कई सारे तगड़े और नए फीचर्स देखने को मिलेंगे।

E53 AMG Cabriolet के फिचर्स

फिचर्स की बात की जाए तो इस कार मे छह सिलेंडर वाला 3.0 लीटर पेट्रोल इंजन, 48 वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ आएगा। जो कि 429bhp की पावर के साथ अधिकतम 520Nm का टॉर्क जेनरेट करने मे सक्षम है। 250kmph की टॉप स्पीड के साथ यह कार सिर्फ 4.5 सेकंड मे 0 से 100kmph की गति पकड़ सकती है।

सफर को आरामदायक और प्रीमियम बनाने के लिए इस कार मे AMG राइड कंट्रोल के साथ सस्पेंशन मिलता है। कीमत की बात की जाए तो इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.4 करोड़ रुपये से शुरू होगी।

Share:

Comments

Leave a comment