ऑटो एक्सपो में पेश हुई सोलर एनर्जी से चलने वाली कार, 250 किलोमीटर की देगी रेंज

TheAuto13 January 20232 min read12 viewsEV News

Vayve Eva Car: नए वर्ष के साथ ही ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत हो चुकी है। ऑटो एक्सपो इवेंट के तीसरे दिन एक ऐसा मॉडल सामने आया है जो सौर ऊर्जा की मदद से इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करता है। भारत में चल रहे ऑटो एक्सपो 2023 इवेंट में दुनिया भर की कई सारी वाहन निर्माता कंपनियां अपने नए वाहनों की जानकारियों के साथ उन्हें अनिवाल कर रही है। अभी तक प्राप्त खबरों से यह पता चला है कि इस वर्ष ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों व हाइब्रिड वाहनों का क्रेज ज्यादा है। इसी श्रेणी में पुणे की एक नई स्टार्टअप कंपनी Vayve Mobility (वेव मोबिलिटी) द्वारा भारत की सौर ऊर्जा से चलने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार Eva( ईवा )का मॉडल पेश किया गया।

Vayve Eva के फिचर्स

नई उभरती हुई वेव मोबिलिटी कंपनी द्वारा इस मिनी इलेक्ट्रिक कार में वर्तमान में मौजूद सभी तरह के आधुनिक फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं। पैनोरमिक सनरूफ जैसे जबरदस्त फीचर्स के साथ इसमें एयर कंडीशन, एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कार प्ले कनेक्टिविटी, 6 तरह से एडजस्ट होने वाले ड्राइवर सीट भी देखने को मिलती हैं। 2 सीट वाली इस मिनी इलेक्ट्रिक कार की छत पर कार को चार्ज करने के लिए सोलर पैनल लगाया गया है। जिससे यह कार चार्ज होकर सड़कों पर आसानी से दोड़ सकती है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

Vayve Eva का बैटरी पैक और चार्जिंग क्षमता

सौर ऊर्जा से चलने वाली नई ईवा इलेक्ट्रिक कार में 6kW लिक्विड-कूल्ड PMSM इलेक्ट्रिक मोटर मोटर लगाई गई है जो 14KWh के बैटरी पैक से इलेक्ट्रिसिटी लेकर कार को चालू करती है। इस कार की एक और खास बात यह है कि इसे करके पावर सॉकेट के द्वारा चार्ज करने पर मात्र 4 घंटे में इसे पूर्णता चार्ज किया जा सकता है। वही यदि इस कार को किसी चार्जिंग स्टेशन से चार्ज करते हैं तो आप सिर्फ 45 मिनट इस कार को 80% तक चार्ज कर सकते हैं। मोनोकोक चेसिस पर बनी इलेक्ट्रिक कार ड्राइवर एयरबैग जैसी सुविधा से लैस है।

Vayve Eva की रेंज

न्यू मोबिलिटी द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि इस कार को पूर्णत है चार्ज करने पर यह लगभग 250 किलोमीटर तक की दूरी बिना किसी बाधा के तय कर सकती हैं। इसके लांच होने की अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है पर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कंपनी अपनी इस नई सोलर मिनी इलेक्ट्रिक कार को 2024 में भारत के ऑटो बाजारों में पेश कर सकती हैं।

Share:

Comments

Leave a comment