इंतजार हुआ खत्म ! नए फ्रंट लुक और फीचर्स के साथ इस दिन लाॅन्च हो रही है नई Hyundai Grand i10 Nios

TheAuto19 January 20232 min read13 viewsnews

प्रसिद्ध कार निर्माता कंपनी हुंडई जल्द भारतीय बाजारों में ग्रैंड i10 नियोस के फेसलिफ्ट मॉडल पेश करने में जुटी हुई है। कंपनी ग्रैंड i10 न्यू के नए अवतार को काफी कम दामों में आने वाली 20 जनवरी 2023 को लांच करने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कार की बुकिंग पहले से ही चालू कर दी गई है, यदि आप भी इस कार को बुक करना चाहते हैं तो आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या फिर आपके नजदीकी डीलर से बात कर कर मात्र 11,000 रुपए की टोकन राशि जमा करके इस नई धांसू कार को बुक करा सकते हैं।
2023 Grand i10 Nios

हुंडई कंपनी अपनी नई ग्रैंड i10 नीयोस में काफी सारे नए फीचर्स के साथ कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देने वाली हैं। इसकी डिज़ाइन पर चर्चा करें तो,ग्रैंड आई10 नियोस को अब बिल्कुल नया फ्रंट लुक के साथ फ्रंट बंपर में भी अपडेट देखने को मिलेंगे।

Grand i10 Nios का डिजाइन और बदलाव

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

हुंडई कंपनी की नई ग्रैंड i10 नियॉस आकषर्क स्पोर्टी लुक के साथ नए डिजाइन के 15 इंच वाले ऑयल व्हील में लॉन्च करी जाएगी। कंपनी ने इस कार के केबिन को पूरी तरह नया करने के अलावा रियर सेक्शन में नया टेल लाइट सेटअप, और इंटीरियर फीचर्स में नया क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग पैड, यूएसबी फास्ट चार्जिंग पोर्ट, नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फूटवेल लाइटिंग जैसे धांसू फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

सेफ्टी फीचर्स में आधुनिक

रबराइज्ड के चलते बढ़ते एक्सीडेंट्स को देखकर हो रहे नुकसान को देखते हुए कंपनी ने अपनी इस प्रकार काफी सारे सेफ़्टी फीचर्स को भी अपडेट किया गया हैं। इस शानदार कार में 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, ऑटो हेडलैंप और पार्किंग सेंसर और रियर-व्यू कैमरा जैसी सेफ्टी सुविधा भी दी गई हैं।

2023 Grand i10 Nios engine

नई कंपनी में अपनी नई ग्रैंड i10 नियोस के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है। पहले की भांति नई i10 नियोस को 1.2-लीटर पेट्रोल और सीएनजी इंजन में लॉन्च किया जायेगा। इसमें दिया गया 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 82 बीएचपी की पॉवर के साथ 114 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं इस कार का सीएनजी इंजन 68 बीएचपी की अधिकतम पॉवर और 95 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। Hyundai कंपनी ने अपनी नई ग्रैंड i10 नियोस किस शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 5.7 लाख रुपए तय करी है।

Share:

Comments

Leave a comment