90 किलोमीटर की रेंज के साथ सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉंच, देखिये कीमत और फिचर्स

भारतीय टू व्हीलर मार्केट मे इलेक्ट्रिक वीइकल के आने से ग्राहको के पास विकल्पों की भरमार हो गयी है। ज्यादा विकल्प होने का फायदा होता है कि, ग्राहक अपने अनुसार बेस्ट चुन सकता है। हालाँकि इससे बेस्ट ढूंढने में दिक्कतें भी बढ़ जाती है। आज हम आपको बहुत ही कम बजट में 90 किलोमीटर की लंबी रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की जानकारी देने वाले हैं।
Hayasa Ira का पावरट्रेन
Hayasa Ira मे 230W की पावर वाले इलेक्ट्रिक मोटर का प्रयोग किया गया है, जो कि ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ स्कूटर और पावर और टॉर्क प्रदान करता है। Ira मे 60V/20Ah का बैट्री पैक मिलता है, जो कि महज 4 से 5 घंटे मे फूल चार्ज हो कर 90 किलोमीटर की रेंज देती है। हालाँकि इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है।
Hayasa Ira फीचर्स
Ira मे कई सारे लेटेस्ट और अपडेटेड फीचर्स मिलते हैं। जिसमें बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, डिजिटल ट्रिप मीटर, डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही पुश स्टार्ट बटन, LED लाइट्स, और शानदार डिजाइन मिलती है। अलोय व्हील्स के साथ ट्यूबलैस टायर भी मिलते हैं।
Hayasa Ira कीमत और डिजाइन
Hayasa Ira को राजधानी दिल्ली में 76750 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसे तीन कलर ऑप्शन मे लॉन्च किया है, जिसमें रेड, व्हाइट और येलो कलर शामिल हैं। बेहतर हैंडलिंग के लिए फ्रंट और रियर मे डिस्क ब्रेक मिलता है।