क्या इस होली आपकी कार ने भी खेली होली, अब जानिये कैसे साफ़ किया जाए कार से होली का कलर

Lakhan Sharma8 March 20232 min read9 viewsnews

Holi Car Colours Remove Tips: प्रतिवर्ष होली का पावन पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। रंगों के इस त्योहार को बच्चों से ले कर बुढ़े भी एक दूसरे को रंग लगा कर खूब प्रेम से मनाते हैं। चहलकदमी मे लोगों के साथ साथ वाहनों को भी शामिल कर लिया जाता है। जिसमें बाइक, स्कूटर और कारें शामिल हैं। कारों से होली का रंग आसानी से नहीं उतरता है, लेकिन अगर आपकी भी कार होली के रंगो मे नहा चुकी है तो आपकी सहायता के लिए हम आपको कुछ सलाह देने वाले हैं।

कार को दूर रखे होली के रंगो से –

समस्या का सबसे बड़ा निराकरण समस्या के शुरू होने से पहले ही निराकरण कर देना होता है। आसान शब्दों में कहा जाए तो, आपको अपनी कार को ऐसी परिस्थिति से बचाना है कि वह होली के रंगो के संपर्क में आए। हालाँकि सूखे या कच्चे कलर भी दिक्कत वाली बात नहीं होती है। यह आसानी से साफ़ भी हो जाते हैं।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

पक्का कलर कार के पेंट को कर सकता है डेमेज –

होली के पक्के कलर को निकालने के लिए कई बार खुद से किया गया प्रयास कार के ओरिजिनल कलर को डेमेज कर सकता है। वही अगर इस कलर को साफ़ ना भी किया जाए तो, यह कार के कलर को फेड भी कर सकता है। कार के पेंट का किसी भी प्रकार से खराब होना आपके लिए दिल तोड़ने के समान ही होगा।

इस प्रकार धुलाई करवाए कार की –

होली के पक्के रंगों के सम्पर्क में आने के बाद कार को वाशिंग सेंटर पर ले कर जाए और नॉर्मल तरीके से ही धुलवाई करवाए। खास ध्यान दे कि हार्ड डिटर्जेंट का उपयोग ना किया जाए। अगर कलर एक बार मे ना जाए तो घबराए नहीं। कार को घर लाए और तीन से चार दिन बाद फिर से नॉर्मल तरीके से कार की धुलाई करे या करवाए।

Share:

Comments

Leave a comment