2.05 लाख रुपये की कीमत पर Honda ने लॉन्च किया ADV 160, जाने क्या खास होगा इस स्कूटर मे?

TheAuto16 January 20232 min read0 viewsBike & Scotty

टू व्हीलर कम्पनी Honda ने 2023 की पहली लॉन्च के तौर पर Honda ADV 160 को लॉन्च कर दिया है। यह लुक और डिजाइन के मामले में स्पोर्टी स्कूटर और एडवेंचर मोटर साइकिल के मिक्स से बना हुआ है। वर्तमान में इसे इंडोनेशिया मे लॉन्च कर दिया गया है और भारत समेत एशियाई बाजारों में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

Honda के इस स्कूटर को सबसे पहले वर्ष 2019 मे जकार्ता के GIIAS शो में पेश किया गया था। उसके बाद लॉन्च से अब तक इसे काफी लोगों द्वारा पसंद किया गया है। इसकी शानदार डिजाइन और प्रीमीयम फीचर्स हर किसी को अपना दीवाना बना रहे हैं।

कैसी है Honda के ADV 160 की डिजाइन

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

Honda के इस स्कूटर का डिजाइन सबसे यूनिक है। इसमें फ्रंट एप्रन मे दो एलईडी हेड लाइट देखने को मिलती है। इनके साथ ही DRL और साइड इंडीकेटर मिलते हैं। स्कूटरों मे आमतौर पर ना मिलने वाली विंडस्क्रीन इस स्कूटर मे देखने को मिल जाती है। स्कूटर मे सामने वाला 14 इंच का व्हील तो वही पीछे 13 इंच का व्हील मिलता है।

कैसे है Honda के ADV 160 का पावरट्रेन और फीचर्स

ADV 160 मे सिंगल सिलेंडर वाला 157CC का 4V इंजन मिलता है, जो कि 16bhp की अधिकतम पावर के साथ 14.7Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट कर सकता है। बेहतर हैंडलिंग के लिए कॉम्बी ब्रेकिंग के साथ फ्रंट मे 240mm का डिस्क ब्रेक और रियर में 220mm का डिस्क ब्रेक मिलता है। बहुत सारे तगड़े फीचर्स के साथ ब्लू बैकलाइट वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर मिलता है।

क्या होगी Honda के ADV 160 की कीमत

Honda ने भारतीय बाजार मे लॉन्च करने से जुड़ी कोई भी जानकारी जारी नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि यह स्कूटर भारत में भी देखने को मिलेगा। फिलहाल इंडोनेशिया में इस स्कूटर की कीमत भारतीय मुद्रा मे 2.05 लाख रुपये है।

Share:

Comments

Leave a comment