Honda Amaze पर सबसे बड़ा ऑफर, मिल रहा ₹33296 का भारी डिस्काउंट, यहां मिलेगा ऑफर का लाभ

TheAuto2 February 20231 min read14 viewsnews

वर्ष 2023 के जनवरी महीने में होंडा कंपनी ने अपने कुछ कारों पर बेहतरीन ऑफर निकाला था जिसके बाद ऑफर को फरवरी के शुरुआती महीनों में बंद कर दिया गया था लेकिन एक बार फिर कंपनी ने Honda Amaze पर ₹33296 का भारी डिस्काउंट ऑफर निकाला है जिसका लाभ ग्राहक हाल फिलहाल में ले सकते हैं। इस ऑफर को कंपनी ने फरवरी माह में दोबारा एक्टिव किया है जहां होंडा अमेज को भारी छूट के साथ ग्राहक खरीद सकते हैं। ऐसे में यदि आप भी डिस्काउंट ऑफर के साथ इस कार की खरीद करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए काम की हैं।

Honda Amaze पर सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर

होंडा कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट पर मिली जानकारी के अनुसार Honda Amaze को हाल फिलहाल में खरीदने पर ₹33296 का भारी डिस्काउंट मिल रहा है जिसमें 12296 रुपए का एसेसरीज डिस्काउंट, ₹10000 का एक्सचेंज बोनस, ₹6000 का कॉर्पोरेट बोनस और ₹5000 का लॉयल्टी बोनस शामिल है। इसके साथ ही कंपनी ने एक और ऑफर एक्टिवेट किया है जिसमें ग्राहक को ₹10000 का कैश डिस्काउंट मिलेगा।

यहां मिलेगा ऑफर का लाभ

Honda Amaze पर यह डिस्काउंट ऑफर कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट पर लिस्टेड हुआ है जहां यदि आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर किसी भी डीलर के पास से इस कार को हाल-फिलहाल में ऑफर पीरियड तक खरीदते हैं तो आपको ₹33296 का भारी डिस्काउंट ऑफर मिलेगा।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel
Share:

Comments

Leave a comment