Honda ने शुरू कर दी City Facelift की टेस्टिंग, बड़े बदलावों के साथ होगी पेश, देखिये फिचर्स

TheAuto28 January 20232 min read14 viewsnews

Honda कंपनी वर्ष 2023 में नए सेगमेंट के साथ दोबारा अपने City Facelift को लॉन्च करने वाली है जहां कंपनी ने हाल फिलहाल में ही अपनी सबसे चर्चित कार अमेज को नए उत्सर्जन नियमों के चलते बंद कर दिया है। कंपनी अब अपनी इस कार के रिप्लेसमेंट और ग्राहकों को दोबारा कैप्चर करने के लिए अपनी सबसे चर्चित कार Honda City का फेसलिफ्ट वैरीअंट भारतीय और वैश्विक स्तर पर लांच करने जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक कंपनी अपनी इस कार की टेस्टिंग शुरू कर चुकी है जिसके बाद यह कई जगह टेस्टिंग के दौरान दिखाई गई।

जल्द लॉन्च होगी होंडा सिटी

नए फीचर्स और कुछ डिजाइन बदलाव के साथ होंडा सिटी का यह फेसलिफ्ट वर्जन वर्ष 2023 के मध्य में लॉन्च हो सकता है जहां यदि संभावित लॉन्चिंग की बात करें तो कंपनी इसे मार्च 2023 में ग्लोबल लॉन्चिंग के लिए उतारेगी। हालांकि कंपनी द्वारा इससे जुड़ी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं किए गई है लेकिन टेस्टिंग के बाद इस कार को जल्द से जल्द मार्केट में उतारा जाएगा क्योंकि अमेज डीजल वैरीअंट को बंद करने के बाद ग्राहकों में सिटी फेस लिफ्ट के प्रति भारी डिमांड है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

नए बदलाव के साथ Honda City Facelift

Honda City Facelift में सबसे अधिक ध्यान देने योग्य बदलाव में से एक इसका फ्रंट होगा जिसमें एक बोल्डर और अधिक आधुनिक ग्रिल के साथ-साथ नए हेडलैंप और एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट की सुविधा हो सकती है। City Facelift के पिछले हिस्से को भी अपडेटेड टेललाइट्स और एक स्पोर्टियर बम्पर के साथ एक नये डिज़ाइन मे होने की उम्मीद है।

Honda City Facelift का इंटीरियर डिजाइन

Honda City Facelift के इंटीरियर को नए फिचर्स और अधिक प्रीमियम लुक और फील के साथ अपडेट किए जाने की उम्मीद है। डैशबोर्ड को भी नए इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ फिर से डिज़ाइन किए जा सकता है। साथ ही Honda इसमें आधुनिक टेक्नोलॉजी के चलते Apple Carplay और एंड्रॉइड ऑटो सहित कई कनेक्टिविटी फिचर्स की पेशकश करेगा।

दमदार पावरट्रेन विकल्प के साथ होगी लॉन्च

होंडा सिटी फेसलिफ्ट को 1.5-लीटर i-VTEC इंजन के साथ बाजारों में उतारा जा सकता है जो 120hp की आउटपुट पावर और 145 nm का टार्क जनरेट करने में सक्षम होगा । इस दमदार इंजन विकल्प के साथ होंडा सिटी आधुनिक लगेगी साथ ही इसमें ट्रिम लेवल के आधार पर इंजन को CVT या सिक्स-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को जोड़ा जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment