Honda लॉन्च करने वाली है दो नए और धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, इन्हे देख उड़ गए Ola Electric के होश

Lakhan Sharma30 March 20232 min read13 viewsBike & Scotty

Honda New Electric Scooters: होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया(HMSI) ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए अपने इलेक्ट्रिक वीइकल रोडमैप की घोषणा जारी की है। हालाँकि Honda उन टू व्हीलर कम्पनियों मे शामिल हैं, जो इलेक्ट्रिक सेग्मेंट मे कदम रखने मे काफी लेट हो चुकी है। Honda आने वाले वर्ष में भारतीय इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेग्मेंट मे दो इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है। साथ ही जापानी कम्पनी का लक्ष्य वर्ष 2030 तक प्रतिवर्ष 10 मिलियन इलेक्ट्रिक वीइकल का उत्पादन का भी है।

Honda के आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर –

कम्पनी आने वाले साल में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी मे ज़ोर-शोर से लगी हुई है। यह दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्राउंड जीरो से ही नए और लेटेस्ट प्लेटफॉर्म ‘Platform E’ पर आधारित होने वाले हैं। साथ ही Honda का आने वाले 5 सालों में अपने पोर्टफोलियो में 10 नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों को शामिल करना भी एक लक्ष्य है। हालाँकि इनसे संबन्धित जानकारी आना बाकी है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

यह हो सकते हैं आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर –

आने वाले स्कूटरों मे एक Honda Activa पर आधारित तो, दूसरा EM1e होगा, इसे ही EICMA मे प्रदर्शित किया गया था। EM1e सिंगल चार्ज मे 40 किलोमीटर की रेंज देगा, साथ ही इसमें स्वेपेबल बैट्री का विकल्प भी मिलता है।स्वेपेबल बैट्री के माध्यम से ग्राहक मनचाही दूरी तक कि यात्रा पूर्ण कर सकते हैं। हालाँकि दूरी के अनुसार लगने वाली बैटरियों की संख्या निश्चित नहीं है।

कम्पनी का यह है कहना –

Honda Motorcycle and Scooter India के प्रेसीडेंट, सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर, अत्सुशी ओगाटा ने मीडिया को बताया कि “वर्ष 2040 तक इलेक्ट्रिक वीइकल के सेग्मेंट काफी आगे निकलने का लक्ष्य रखते हैं। साथ ही फ्लेक्स फ्यूल इंजन वाले वाहनों के साथ साथ ICE इंजन वाले वाहनों के बेहतर के लिए रिसर्च जारी रहेगी तथा भारतीय सरकार द्वारा जारी सभी निर्देशों का कठोरता से पालन किया जाएगा।”

Share:

Comments

Leave a comment