Hyundai की Grand I10, Aura और i20 को सस्ते मे खरीदने का मौका, देखिये कारों पर लेटेस्ट डिस्काउंट ऑफर

Lakhan Sharma13 March 20231 min read19 viewsnews

दक्षिण कोरियाई कार निर्माता Hyundai ने भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट मे अपनी पकड़ बहुत ही मजबूत कर रखी है। सेल्स के मामले में Hyundai कभी दूसरे तो कभी तीसरे स्थान पर रहती है। Hyundai सेल्स के आकड़े को उछालने के लिए इस मार्च के महीने में कई धमाकेदार ऑफर्स और डिस्काउंट ले कर आयी है। आज हम आपको Hyundai के इन ऑफर्स और डिस्काउंट की जानकारी देने वाले हैं, कृपया पूरा पढ़ें।

1. Hyundai Grand i10 NiOS

भारतीय बाजार मे Grand i10 NiOS की एक्स शोरूम कीमत 5.68 लाख रुपये से लेकर 8.46 लाख रुपये तक है। इस कार की खरीदारी पर Hyundai 38,000 रुपये तक की छुट दे रहीं हैं, जिसमें 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस एवं 3,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। वही इसी कार के मैग्ना मैनुअल वेरिएंट की खरीदारी पर यह डिस्काउंट 25,000 रुपये का रह जाता है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

2. Hyundai Aura

भारतीय बाजार मे Aura की एक्स शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपये से लेकर 8.87 लाख रुपये तक है। इस कार के CNG वेरिएंट की खरीदारी पर Hyundai 33,000 रुपये तक की छुट दे रहीं हैं, जिसमें 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस एवं 3,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। वही इसी कार के पेट्रोल वेरिएंट की खरीदारी पर यह डिस्काउंट 23,000 रुपये का रह जाता है।

3. Hyundai i20

भारतीय बाजार मे i20 की एक्स शोरूम कीमत 7.19 लाख रुपये से लेकर 11.62 लाख रुपये तक है। इस कार की खरीदारी पर Hyundai 20,000 रुपये तक की छुट दे रहीं हैं, जिसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट एवं 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल हैं।

Share:

Comments

Leave a comment