Hyundai की इस कार को आँखे बंद कर खरीद रहे लोग, 1 महीने मे बिक गई 15,037 यूनिट्स, 10 लाख से शुरू है कीमत

TheAuto5 February 20231 min read17 viewsnews

Hyundai Motor India Ltd ने यह घोषणा की है कि Creta की घरेलू बाजार में जनवरी माह में अब तक की सबसे ज्यादा विनित की बिक्री हुई है। Hyundai ने Creta की अब तक कुल 8.3 लाख यूनिट्स की बिक्री की है। साथ ही भारत सरकार द्वारा कुछ दिनों बाद जारी होने वाले RDE नॉर्म्स को Creta पूर्ण रूप से फॉलो करती है।

15,037 यूनिट्स की बिक्री हुयी जनवरी माह में –

महज 1 महीने के समय में घरेलु बाजार मे हुंडई क्रेटा सेकंड जनरेशन की कुल 15,037 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जो कि Creta की लॉन्चिंग से लेकर अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। फर्स्ट जनरेशन वाली क्रेटा की जून 2015 से लेकर फरवरी 2020 तक कुल 4,67,030 यूनिट्स की बिक्री हुयी, तो वही सेकंड जनरेशन वाली क्रेटा की मार्च 2020 से लेकर जनवरी 2023 तक कुल 3,71,267 यूनिट्स की बिक्री हुई।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

Creta मे मिलता है तगड़ा पावरट्रेन –

Hyundai की Creta मे 1.5-लीटर एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर ट्रर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। एस्पिरेटेड पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स तो वही ट्रर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन मिलता है। साथ ही ग्राहक चाहे तो, एस्पिरेटेड पेट्रोल के साथ CVT और डीजल इंजन के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का भी चयन कर सकते हैं।

10.64 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत –

Hyundai Creta की भारतीय बाजार में एक्स शोरूम कीमत 10.64 लाख रुपये से लेकर 18.68 लाख रुपये तक जाती है। यह कार कुल 7 वेरिएंट में खरीदारी को उपलब्ध है। जिसमें E, EX, S, S+, SX Executive, SX, SX(O) शामिल है।

Share:

Comments

Leave a comment