Hyundai ने अपना ली मारुति की राह, बढ़ा दी अपनी इस सबसे चर्चित कार की कीमत, देखिए नई कीमत

TheAuto31 January 20231 min read15 viewsnews

वर्ष 2023 में कई जानी-मानी कंपनियों ने अपने कारों के दाम में बढ़ोतरी करते हुए ग्राहकों पर महंगाई की दोहरी मार दी है जहां अब भारतीय ऑटो बाजार में सबसे चर्चित वाहन बनाने वाली कंपनी Hyundai ने i20 और i20 N Line की कीमतों में ₹21500 तक की भारी बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद कंपनी ने अपनी i20 के इन दोनों मॉडल की नहीं कीमतों का भी ऐलान कर दिया है। ऐसे में यदि आप भी वर्ष 2023 में Hyundai i20 या i20 NLine खरीदना चाहते हैं तो आपको भी ₹21500 अधिक देने पड़ेंगे।

i20 N-Line और i20 की बढ़ोतरी के बाद नई कीमतें

Hyunda i20 के पेट्रोल वेरिएंट के साथ पेश किए गए सभी मॉडल की कीमतों में 21,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है । वही इस कार के लिए आपको ₹7.18 लाख रुपए चुकाने होंगे है। साथ ही एडवांस फीचर्स के साथ आने वाली एस्टा ० अब ₹11.68 लाख की अधिकतम कीमत के साथ बाजारों में उपलब्ध रहेगी। हुंडई ने 120 के N-लाइन वैर की कीमत में भी वृद्धि की है। i20 N-Line की कीमत में 16,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है साथ ही i20 N-Line वैरिएंट की कीमत अब ₹10.16 लाख रुपये से शुरू होगी।

प्रीमियम हैचबैक की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण

अपनी इस प्रीमियम हैचबैक कार की कीमतों में वृद्धि के लिए कंपनी ने प्रोडक्शन में आ रहे खर्च को मुख्य कारण बताया है जहां पिछले कुछ दिनों से कंपनी इस कार की कीमतों में बढ़ोतरी करने के लिए लगातार नहीं नीतियां बना रही थी। पिछले दिनों मारुति ने भारतीय बाजारों में अपनी कारों की कीमतों में वृद्धि की थी जहां अपने मेन कंपीटीटर को कीमतों में वृद्धि करने के बाद अब हुंडई ने भी आधिकारिक तौर पर प्रीमियम हैचबैक i20 की कीमतों को बढ़ा दिया है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel
Share:

Comments

Leave a comment