Hyundai की यह इलेक्ट्रिक कार बिखेर रही मार्केट में जलवा, सिंगल चार्ज में देती हैं 480km की रेंज

TheAuto11 February 20232 min read18 viewsnews

कोरियाई कार निर्माता कंपनी Hyundai ने भारतीय बाजारों में नए सेगमेंट के साथ अपनी इलेक्ट्रिक कार Hyundai Ioniq 5 लॉन्च की थी। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार को विशेष उद्देश्य के साथ लॉन्च किया है जिसे ऑटो एक्सपो 2023 में पेस्ट करने बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आए थे। अब इस कार की डिलीवरी भी शुरू होने लगी है जहां इसके ड्राइविंग रेंज, बैटरी, डिजाइन से संबंधित कुछ रिव्यू भी सामने आए हैं। Hyundai Ioniq 5 की कीमत 44.95 लाख रुपए से शुरू होती है इच्छुक ग्राहक इसे 1 लाख रुपए के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं।

आकर्षक डिजाइन और लग्जरी केबिन

Ioniq 5 के बाहरी डिजाइन की बात करें तो यह चिकना और हार्ड बॉडी पार्ट्स से बना है जो अन्य इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में अधिक आकर्षक और लग्जरी फीलिंग देता है। फ्रंट की तरफ इस कार में हुंडई का लोगो ब्रांड वैल्यू की बेहतर फीलिंग देता है। इसका इंटीरियर लंबा और बड़ा बनाया गया है जिसमें बेहतर लाइटिंग की सुविधा और लग्जरी आकर्षण देने के लिए डिजाइन का भी ध्यान रखा है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

सिंगल चार्ज में देती है 480 किलोमीटर की रेंज

Ioniq 5 में 58 kWh की बैटरी है जो एक बार चार्ज करने पर 480 किमी तक की रेंज प्रदान करती है। फास्ट चार्जर का उपयोग करके कार को केवल 38 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है, जो उन लोगों के लिए एक बड़ा प्लस है, जिन्हें चलते-फिरते जल्दी से रिचार्ज करने की आवश्यकता होती है। Ioniq 5 बेहतर ड्राइविंग के लिए क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर और इमरजेंसी ब्रेकिंग दिए गए है।

फीचर्स के मामले में आधुनिक

इस कार में आधुनिक फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है जो इसे अन्य इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में बेहतर बनाते हैं। इसमें सनरूफ, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग पैड और एक डिजिटल की शामिल है। जो आपको अपने स्मार्टफोन से कार को अनलॉक करने और शुरू करने की अनुमति देती है। कार में कई सुरक्षा फिचर्स भी हैं जिनमें ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, रियर क्रॉस-ट्रैफ़िक अलर्ट और 360-डिग्री कैमरा सिस्टम शामिल है।

Share:

Comments

Leave a comment