Hyundai ने लॉन्च करेगी अपडेटेड Alcazar, Creta और Venue, जाने क्या बदलाव हुए

TheAuto2 February 20232 min read13 viewsnews

Hyundai भारतीय बाजार मे तीसरी सबसे ज्यादा कारों की बिक्री करने वाली कम्पनी है। साथ ही यह अपने ग्राहको का विशेष ख्याल भी रखती हैं। Hyundai Motor India Limited ने जल्द ही आने वाले BS6 नॉर्म्स से पहले ही उनके अनुसार कारें अपडेट भी कर ली है। कुछ दिनों पहले ईन नियमों के मुताबिक अपडेट Aura और Grand i10 Nios भी लॉन्च की है।

सेफ्टी में कई बेहतर होंगी Hyundai की यह कारे –

Hyundai की Alcazar और Creta मे सेफ्टी के लिए 6 एयर बैग्स, वीइकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर डिस्क ब्रेक, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल सीट बेल्ट और ISOFIX मिलेगा। वही Venue के तीन वेरिएंट, S (O), SX और SX (O) प्रत्येक 4 एयर बैग्स के साथ आएगा।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

कैसा होगा Hyundai Venue का अपडेटेड पावरट्रेन

Hyundai Venue मे 1.5-लीटर U2 CRDi डीजल इंजन मिलेगा, जो कि 113bhp की पावर के साथ 250Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम होगा। Venue के अलावा Hyundai की भारतीय बाजार मे आने वाली सभी SUV कारें E20 फ्यूल को सपोर्ट और RDE नॉर्म्स को फॉलो करेगी।

कौन-से नए फीचर्स होंगे आने वाली Hyundai की कारों मे

ट्राफिक की स्थिति में गाड़ी को बार बार बंद और चालू करना फ्यूल की खपत को काफी ज्यादा बढ़ा देता है, लेकिन आने वाली इन SUV कारों मे आइडल स्टॉप एंड गो फीचर मिलेगा। जो कि ऐसी परस्थितियों मे फ्यूल को कुछ हदतक बचाएगा। वही आने वाली Hyundai Creta मे 60:40 के अनुपात में पीछे वाली सीट अलग अलग होने वाली है।

Hyundai India के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ने क्या कहा

तरुण गर्ग ने मीडिया को बताया है कि ” ग्राहक केंद्रित कम्पनी होने के कारण हमने अपने ग्राहको को टॉप सर्विस क्वालिटी उपलब्ध की है। आने वाली SUV कारों मे हमने सेफ्टी और परफॉर्मेंस पर काफी ज्यादा ध्यान दिया है। साथ ही सरकार द्वारा जारी सभी नियमों का पालन किया जा रहा है।”

Share:

Comments

Leave a comment