Hyundai Vanue का नया डीजल वेरिएंट लॉन्च के लिए तैयार, नए अवतार के साथ होगा यह इंजन विकल्प

TheAuto31 January 20232 min read13 viewsnews

Vanue 2023: भारतीय बाजारों में उपलब्ध Hyundai की सबसे छोटी कार Vanue को कंपनी ने इंजन वैरीअंट के साथ बाजारों में पेश करने वाली हैं, यह नया डीजल इंजन होगा जो पहले की तुलना में अधिक पावर के साथ आएगा। नई तैयारी के साथ Hyundai पहले ही ऑटो एक्सपो 2023 में नए सेगमेंट वाली कारों को लॉन्च करते हुए अब अपनी सबसे पुरानी और चर्चित कारों को नया रूप और इंजन देकर ग्राहकों को कैप्चर करने में लगी हुई है। वर्तमान में भारतीय बाजारों में Hyundai Vanue का 1.5 लीटर डीजल इंजन उपलब्ध है जिसे कंपनी ने अपडेट करते हुए वर्ष 2023 में नया अवतार के साथ पेश करने का फैसला लिया है।

Vanue 2023 का डिजाइन और वेरिएंट

रिपोर्ट के मुताबिक हुंडई अपने इस कार को नए डीजल वैरीअंट में पेश करते हुए पहले की तरह ही 6 वैरीअंट E, S, S+, S(O), SX और SX(O) मैं लांच करेगी। हालांकि इंजन अपग्रेड के साथ Vanue 2023 का डिजाइन पहले की तुलना में थोड़ा अधिक आकर्षक बनाया जाएगा जहां नया बॉडी पार्ट्स के साथ कंपनी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इसमें एक नया डिजाइन सेगमेंट का प्रयोग कर सकती हैं।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

बेहतरीन फीचर्स के साथ होंगे यह बदलाव

16 इंच के डायमंड-कट एलॉय व्हील अब केवल टॉप sx (o) वेरिएंट में उपलब्ध हैं। पहले इसे वेन्यू एसएक्स डीजल पर भी पेश किया गया था। साथ ही Vanue S(O) पेट्रोल इंजन से साइड एयरबैग उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि कर्टन एयरबैग केवल पेट्रोल वेरिएंट के लिए टॉप-स्पेक SX(O) पर पेश किए गए हैं। इन नए फीचर्स के साथ कंपनी इसमें अन्य डिजिटल फीचर्स का भी प्रयोग कर सकती हैं हालांकि इनकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन लॉन्च के साथ ही फिचर्स से पर्दा उठ जाएगा।

इंजन की पावर में बदलाव के साथ होगी लॉन्च

मौजूदा समय में Hyundai Vanue का 1.5-लीटर डीजल इंजन विकल्प मौजूद हैं जो 100hp का पावर और 240Nm का टार्क जनरेट करता है। ऐसे में कंपनी अपने इंजन को अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए इसी वेरिएंट को नए पावर विकल्प 115hp की आउटपुट पावर और 250nm के टार्क के साथ पेश करेगा। वेन्यू डीजल इंजन केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा।

Share:

Comments

Leave a comment