इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्च को एक साल पूरा होने पर यह कम्पनी स्कूटरों पर दे रही है धमाकेदार ऑफर्स

Lakhan Sharma14 March 20231 min read10 viewsBike & Scotty

भारतीय इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेग्मेंट मे iVOOMi एक नयी नवेली कम्पनी है। बाजार मे iVOOMi के कुछ चुनिंदा इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं। बीते दिनों कम्पनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर JeetX की लॉन्च को एक साल पूरे हो गए हैं। लॉन्च को एक साल पूरा होने की खुशी में कम्पनी अपने लगभग सभी इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर धमाकेदार ऑफर पेश कर रही है। जिसकी जानकारी आज हम आपको देने वाले हैं।

डिस्काउंट के साथ मिल रहे यह ऑफर्स –

कम्पनी के स्कूटरों पर डिस्काउंट के अलावा एक्सेसरीज और बीमा पर भी तगड़े ऑफर दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स से जुड़ी जानकारी कम्पनी के फाउंडर और सीईओ आश्विन भंडारी ने यह घोषणा की है कि सेफ्टी के लिए विशेष दो लेवल बीमा और वीइकल गार्ड को भी शामिल किया जा रहा है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

कम्पनी के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने पूरा किया एक साल –

iVOOMi के JeetX इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्च को कुछ दिनों पहले एक साल पूरा हो गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की खास बात यह है कि यह चाइना से इम्पोर्ट नहीं किया गया है, बल्कि पूर्ण रूप से भारत में ही तैयार किया गया है। स्टाइलिश डिजाइन और दमदार लुक वाले यह स्कूटर कई अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों को तगड़ी टक्कर देता है।

Okaya भी दे रही है धमाकेदार ऑफर्स –

Okaya ने भी सेल्स के आकड़े को उछालने के लिए तगड़े ऑफर्स के माध्यम से लोगों को ललचा रही है। 31 मार्च तक मिलने वाले इस ऑफर के कम्पनी 5000 के कैशबैक के साथ एक व्यक्ति के लिए थाइलैंड का तीन रात और चार दिन का टूर भी ऑफर किया है।

Share:

Comments

Leave a comment