Jawa की Adventure और Scrambler दो नए कलर ऑप्शन मे हुई लॉंच, जानिए कीमत और फिचर्स

TheAuto2 February 20231 min read0 viewsBike & Scotty

बीते महीने Jawa 42 और Yezdi Roadster मे अपडेट के बाद अब कम्पनी ने Yezdi Adventure और Scrambler के लिए नए कलर ऑप्शन जारी किए है। Yezdi Scrambler मे 2.10 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर अब बोल्ड ब्लैक कलर और Yezdi Adventure मे 2.15 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर व्हाइट कलर ऑप्शन मिलेगा।

कहां से प्रेरित है यह कलर ऑप्शन

Jawa Yezdi Motorcycle का कहना है कि इन दो नए कलर ऑप्शन के माध्यम से घूमने फिरने और एडवेंचर को पेश किया गया है। Yezdi Adventure का व्हाइट कलर पहाड़ों को बर्फ से प्रेरित है, तो वही Yezdi Scrambler का बोल्ड ब्लैक कलर छल और कपट से प्रेरित है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

कैसा है दोनों बाइक का पावर ट्रेन

Jawa की इन दोनों बाइक मे 334CC का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है। जो कि Yezdi Adventure मे 29.8bhp की पावर के साथ 29.84Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम है ।वही यह इंजन Yezdi Scrambler मे 28.7bhp की पावर के साथ 28.2Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम है।

किन फीचर्स से लैस है यह दोनों बाइक

दोनों बाइक मे स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और USB चार्जिंग भी मिलती है। इसके अलावा दोनों बाइक मे 3 मोड वाला डुअल चैनल ABS सिस्टम है, जिनमे रोड, रेन और ऑफ रोड शामिल है।

Share:

Comments

Leave a comment