Joy e-bike ने होली पर ग्राहको को तोहफ़े मे दिए धमाकेदार ऑफर, देखिये स्कूटर पर कितने का छुट

Lakhan Sharma7 March 20231 min read0 viewsBike & Scotty

इलेक्ट्रिक वीइकल के सेग्मेंट मे स्टार्ट अप कम्पनी Joy e-bike ने होली के पावन पर्व एवं महिला दिवस के उपलक्ष में अपने कई इलेक्ट्रिक स्कूटरों की खरीदारी पर धमाकेदार ऑफर पेश किए हैं। यह सभी ऑफर्स सीमित अवधि के लिए विभिन्न शर्तों के साथ लागू किए गए हैं। अगर आप भी आने वाले समय में इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने की सोच रहे हैं, तो इससे बेहतर समय मुश्किल से ही मिल पाएगा।

किस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मिलेगा कितना डिस्काउंट?

Joy के Glob, Wolf और Gen Next Nanu की खरीदारी पर अधिकतम 7000 रुपये तक की छुट मिलेगी। वही Wolf Eco और Gen Next Nanu Eco की खरीदारी पर अधिकतम 4000 रुपये की छुट मिलेगी। सबसे अधिकतम Wolf+ और Gen Next Nanu+ की खरीदारी पर 12,000 रुपये तक की छुट मिलेगी।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

महिला दिवस का मिलेगा एक्स्ट्रा डिस्काउंट –

होली डिस्काउंट के अलावा Joy e-bike ने महिला दिवस के उपलक्ष में विशेष महिलाओ द्वारा खरीदारी पर अन्य 2000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। कम्पनी का कहना है कि “इस माध्यम से Joy महिलाओं के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त कर रही है।” हालांकि यह ऑफर 8 मार्च से 11 मार्च तक ही वैध है।

नहीं मिलेगा Minhos की खरीदारी पर ऑफर –

कम्पनी ने इस ऑफर मे अपने सबसे लेटेस्ट ऑटो एक्सपो 2023 शो के दौरान पेश किए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर Minhos की खरीदारी पर वैध नहीं है। बता दें कि Joy e-bike का Minhos बाजार मे पहले से मौजूद Ather 450X, Ola S1 और River Indie जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों को टक्कर देगा।

Share:

Comments

Leave a comment