Kia की इस कार को मिला कार ऑफ द ईयर का अवार्ड, धांसू फीचर्स से रह जाएंगे हैरान, देखिए क्या है खास

TheAuto16 January 20232 min read20 viewsnews

Kia कंपनी ने भारतीय मार्केट में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फीचर्स वाली कार लॉन्च करते हुए ग्राहकों को कैप्चर कर लिया है जिसके बाद से ही कंपनी को भारतीय मार्केट में कई बड़ी सफलता हासिल हुई है । भारतीय बाजारों में वापसी करते हुए कंपनी ने जहां पहले साधारण कारों को लॉन्च करना शुरू किया था जिसके पश्चात एक बड़े मार्केट बेस्ट को देखते हुए कंपनी ने अब इलेक्ट्रिक कारों और नए सेगमेंट की कारों का निर्माण भी शुरू कर दिया है । ऑटो एक्सपो 2023 में कंपनी ने कई बड़े लांच किए साथ ही वर्ष 2023 के लिए किया कंपनी को एक बड़ी खुशखबरी मिली है जहां कंपनी की ही एक कार ने वर्ष 2023 की सबसे पॉपुलर इंडियन कार ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता है ।

Kia Carens को मिला अवार्ड

Kia Carens को कंपनी ने वर्ष 2022 में फरवरी में लांच किया था जिसके बाद से ही इस कार को भारतीय बाजारों में जमकर पसंद किया जाने लगा, kia Carens ने 2023 के लिए इंडियन कार ऑफ द ईयर (ICOTY) का अवार्ड हासिल किया है । ICOTY के 18 वे संस्करण में किया केरेंस ने यह बाजी मारी है जहां अवार्ड के लिए सिलेक्ट होते हुए इस कार को क्राइटेरिया के अनुसार अवार्ड मिला।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

Kia Carens के फिचर्स

Kia Carens मैं कई आधुनिक फीचर्स जैसे Apple और Android Auto मिलते हैं साथ ही में Kia के UVO कनेक्ट के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी शामिल है । Kia की इस कार मे डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आठ-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और ऑडियो कंट्रोलऔर कॉलिंग फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें स्टीयरिंग व्हील भी मिलता जो आसानी से कंट्रोल करने में सक्षम है।

Kia Carens की कीमत

भारतीय बाजारों में इस कार को सबसे ज्यादा पसंद की जाने की वजह इसका बजट है क्योंकि माध्यम बजट रेंज के अंदर यह कार उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन साबित हुई हैं जो कम बजट में अच्छे फीचर्स की चाह रखते हैं। भारतीय बाजारों में इस कार की कीमत 10.20 लाख रुपए से 18.45 लाख रुपए तक है।

Share:

Comments

Leave a comment