Kia Sorento Suv: फॉर्च्यूनर को टक्कर देगी Kia की नई 7 सीटर Suv, यह होंगे फिचर्स

TheAuto4 January 20232 min read20 viewsnews

Kia New 7 Seater Car: Kia कंपनी साल 2023 में नई कारें लॉन्च करते हुए भारतीय बाजारों में अपना स्थान ले रही है जहां कंपनी ने अब भारतीय बाजारों में अपनी एक और बेहतरीन एसयूवी लॉन्च करने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किआ भारत मे अपनी मौजूदा सेलिंग को बड़े स्तर पर पहुंचाने के लिए New 7 Seater Suv लॉंच कर सकता है। यह suv बेहतरीन फीचर्स और विशेष सुरक्षा फीचर्स के साथ आती है । इस पोस्ट मे हम आपको Kia की kia sorento कार के फिचर्स के बारे में बताएंगे जिसके ऑटो एक्सपो मे लॉंच होने की संभावना है।

किआ सोरेंटो का डिजाइन और इंटीरियर

Kia sorento 7 Seater Car
सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

किआ सोरेंटो कार बेहतरीन फीचर्स की होने के साथ-साथ बाहरी लुक में भी बेहतरीन है जहां कंपनी ने अपनी इस कार मे नए सेगमेंट वाली डिजाइन का प्रयोग किया है। इसमे सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल मिलता है जो थ्री पॉड एलईडी हैडलैंप के साथ जुड़ जाता है। बाहरी लुक के साथ ही कंपनी ने इसका इंटीरियर बेहद शानदार बनाया है जिसमें पैनोरमिक सनरुफ, 360 डिग्री कैमरा 12 स्पीकर दिये है। सुरक्षा फिचर्स के लिए इसमें एबीएस, ईबीडी, एयरबैग और ADAS मिलता है।

दमदार पावरट्रेन विकल्प के साथ मौजूद

वैश्विक स्तर पर किया कंपनी ने अपनी इस 7 सीटर कार को पेश किया है जिसमें दो पावरट्रेन विकल्प मिल जाते हैं। Kia Sorento मे पहला 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन और दूसरा 2.2 डीजल इंजन मिलता है। कंपनी ने अपनी इस एडवांस एक्सयूवी में बेहतरीन पावर के लिए पेट्रोल इंजन में 1.5kwh की बैटरी और अपने 2.2 लीटर डीजल इंजन में 202bhp की पावर एड की गई है।

किआ सोरेंटो की कीमत

किआ कंपनी अपनी इस 7 सीटर एसयूवी को वैश्विक स्तर पर उपलब्ध कराए हुए हैं जहां यदि यह बेहतरीन कार यदि भारत में लॉन्च होती है तो कंपनी इसे 50 लाख के करीब कीमत के साथ लायेगी ।

Share:

Comments

Leave a comment