50 साल पहले 2,000 रुपये में हुई थी लॉन्च Kinetic Luna, अब दोबारा इलेक्ट्रिक अवतार मे होगी लॉंच

Lakhan Sharma1 June 20232 min read0 viewsBike & Scotty
50 साल पहले 2,000 रुपये में हुई थी लॉन्च Kinetic Luna, अब दोबारा इलेक्ट्रिक अवतार मे होगी लॉंच

Kinetic Luna Electric Bike: देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड काफी तेजी के साथ बढ़ रही हैं। इसका मुख्य कारण बढ़ते पेट्रोल डीजल की कीमत और पर्यावरण मे बढ़ता प्रदूषण है। इसी के चलते देश में कई सारी नई कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल में अपना दमखम दिखा रहे हैं और सारे रिकॉर्ड भी तोड़ रही हैं। मतलब हम अगर इलेक्ट्रिक व्हीकल के मार्केट की बात करें तो यह इतनी तेजी के साथ ग्रो हो रहा है। इससे पहले किसी भी मार्केट को गुरु होते नहीं देखा है। इसी बीच सभी नई कंपनियां तो रिकॉर्ड तोड़ रही है लेकिन अब पुरानी कंपनियां भी मैदान में उतरने लगी है। 80-90 के दशक की लूना फिर से मैदान में आ रही है लेकिन इस बार वह इलेक्ट्रिक अवतार में बाजार में कदम रखेगी।

कब लॉच हुई थी लूना पहली बार?

Kinetic Luna को पहली बार 1972 के दशक में बाजार में लांच किया था। जिसके बाद यह कंपनी धीरे-धीरे काफी फेमस होती गई। वहीं कंपनी ने 2000 के दश्क में अपनी इस कार के अंदर कई सारे नए अपडेट किए हैं। वही इस बार कंपनी नए और शानदार अपडेट के साथ इलेक्ट्रिक वर्जन में आने वाली है। इसका खुलासा कंपनी के सीईओ सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से किया है। सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी ने ट्विटर के माध्यम से ट्वीट करते हुए लिखा ब्लास्ट फ्रॉम द पास्ट!! ‘ चल मेरी लूना’ !

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

किस नाम से होगी लॉच?

कंपनी ने अपने इस कार के मॉडल के नाम को भी सोशल मीडिया की पोस्ट माध्यम से की है। पोस्ट के अनुसार इस कार का नाम E-luna है। यानी कि कंपनी इसे अपने पुराने नेम प्लेट के साथ ही बाजार में लांच करेगी। यह पहली बार नहीं हो रहा है कि कोई कंपनी अपने पुराने नेमप्लेट के साथ बाजार में आ रही है। इससे पहले भी कई बार हुआ है जिसमें चेतक को भी पुरानी नेमप्लेट के साथ लॉच किया था।

कितने यूनिट्स का है लक्ष्य?

कंपनी मार्केट में काफी शानदार तरीके के साथ आएगी। कंपनी का लक्ष्य है कि वह पहले महीने में ही 5000 यूनिट्स का उत्पादन करने का लक्ष्य है। कंपनी महाराष्ट्र के अहमदनगर के अंदर इसका उत्पादन करेगी।

Share:

Comments

Leave a comment