Maruti Jimny देगी Mahindra Thar को टक्कर, जानिए Thar से कितने बेहतर हैं Maruti Jimny

TheAuto14 January 20232 min read10 viewsnews

महिंद्रा थार ने बीते कई सालों से भारतीय बाजार में अपना नाम बना रखा है। ऑफ-रॉडिंग के लिए हर किसी की पहली पसंद महिंद्रा थार ही है। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आयी है, जो कि महिंद्रा के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है। भारत में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली Maruti ने 5 डोर वाली जिम्नी की घोषणा कर दी है। इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

Thar और Maruti Jimny की डिजाइन

मारुति जिम्नी की 3985mm लंबी, 1645mm चौड़ी,1720mm ऊँची और 210mm का ग्राउंड क्लीरेंस है तो वहीं महिंद्रा थार 3985mm लंबी, 1820mm चौड़ी, 1844mm ऊँची और 226mm का ग्राउंड क्लीरेंस है। दोनों ही कारे बॉक्सी डिजाइन के साथ छह कलर ऑप्शन मे आती है। Jimny मे 15 इंच के अलोय व्हील तो वही Thar मे 18 इंच के अलोय व्हील मिलते है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

Thar और Maruti Jimni के पावरट्रेन

Maruti Jimny मे 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन मिलता है, जो कि 103bhp की पावर के साथ 134Nm का टॉर्क जनरेट कर सकेगा। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल एवं 4-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
अगर बात की जाए Mahindra Thar की तो, Thar मे पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स मिलते है।
Thar मे 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो कि 150bhp की पावर के साथ 320Nm का टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम है। साथ ही यह दोनों 4×4 के साथ आती है, लेकिन अब Thar 4×2 मे भी आने लगी है।

Thar और Maruti Jimny की कीमत मे अंतर

Maruti Jimny की कीमत से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी एक्स शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से 14 लाख रुपये के बीच होने वाली है। वही Mahindra Thar की एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से 16.29 लाख रुपये के बीच है।

Share:

Comments

Leave a comment