Ola और Hero की Komaki ने उडाई नींदे, नए सेगमेंट के साथ लॉन्च किया 2 बैटरी पैक वाला स्कूटर

Lakhan Sharma16 March 20232 min read0 viewsBike & Scotty

Komaki LY Pro Scooter: Ola और Hero को इलेक्ट्रिक स्कूटर के निर्माण के क्षेत्र में भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है जहां हाल ही में इनके इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर देने के लिए Komaki ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Komaki LY Pro लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने एडवांस टेक्नोलॉजी और आधुनिक फीचर्स से लैस किया है। इस स्कूटर में कंपनी ने 2 बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है जो इसे सबसे खास बनाता है साथ ही यह ऑफरोडिंग के लिए भी अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना में आसानी से भारी वाहनों को ले जा सकता है । ऐसे में यदि आप भी वर्ष 2023 में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो Komaki LY Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

Komaki LY Pro कम कीमत में हुआ लॉन्च

Komaki कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने इस नए सेगमेंट वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है जिसकी कीमत ₹137500 रखी गई है। ऐसे में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कम बजट रेंज के भीतर एडवांस टेक्नोलॉजी वाले अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना में अच्छी सेलिंग मिल सकती हैं। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को जल्द ही बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

दो बैटरी पैक के साथ आएगा स्कूटर

आमतौर पर बाजारों मैं इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनियां एक बैटरी पैक के साथ अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करती है लेकिन कोमाकी का यह नए सेगमेंट वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर दो बैटरी बैक 62V32AH के साथ उतारा गया है। खास बात तो यह है कि इन दोनों बैटरी पेज को चार्ज करते वक्त हटाया जा सकता है। इन पावरफुल बैटरी पर की मदद से यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 62 किलोमीटर तक की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है।

Komaki LY Pro के फिचर्स

Komaki LY Pro कौन ना सिर्फ कंपनी ने एक बेहतर बैटरी विकल्प वाला स्कूटर बनाए हैं बल्कि इसमें आधुनिक फीचर्स का भी इस्तेमाल किया गया है जिसकी मदद से यह इलेक्ट्रिक स्कूटर उन राइडर के लिए बेहतर होगा जो कम बजट सेगमेंट के भीतर स्कूटर में अच्छे फीचर्स चाहते हैं ।इसमें एक TFT डिस्प्ले है, जो ऑनबोर्ड नेविगेशन, साउंड सिस्टम, ब्लूटूथ, कॉलिंग ऑप्शन के साथ-साथ कुछ अन्य रेडी-टू-राइडिंग एडवांस फिचर्स देगा। इस स्कूटर को आसानी से मोबाइल से कनेक्ट किया जा सकता है जिसे एक बार कनेक्ट करने पर आप ब्लूटूथ s.m.s. और कॉलिंग जैसे कई अन्य फीचर्स का लाभ उठा सकते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment