स्टॉक हटाओ सेल में Hyundai की इस कार को 1.5 लाख रुपये कम मे खरीदने का मौका, यहा है डिस्काउंट ऑफर

TheAuto18 January 20232 min read1 viewnews

Hyundai कार निर्माता कंपनी वर्ष 2023 में अपने ग्राहकों को स्टॉक क्लीयरेंस ऑफर के तहत कारों पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर दे रही हैं जिसके चलते ग्राहक काफी कम कीमत में अपनी पसंदीदा कारों को खरीद सकते हैं। इसी ऑफर के चलते हाल ही में हुंडई ने अपनी Hyundai Kona कार पर बंपर डिस्काउंट ऑफर निकाला है जिसके तहत ग्राहक इस कार को 1.5 लाख रुपए सस्ते में खरीद सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह ऑफर जनवरी 2023 तक ही शेष रहेगा। वर्ष 2022 के अंत में भी कंपनी ने इस कार पर ऑफर निकाला था जिसके बाद अब दोबारा यह ऑफर एक्टिव हो चुका है।

Hyundai Kona पर बंपर डिस्काउंट ऑफर

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Hyundai कोना पर ₹150000 का डिस्काउंट ऑफर चल रहा है जो जनवरी 2023 के आखिरी दिन तक चलेगा हालांकि कंपनी ने इस ऑफर में एक्सचेंज या फिर नगद छूट ऐसे किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई है। साथ ही ग्राहक वाइट कलर की हुंडई कोना इलेक्ट्रिक को ₹50000 के केश डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। यह डिस्काउंट ऑफर भी जनवरी 2023 के अंतिम दिन की अवधि तक ही एक्टिव रहेगा।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

452 किलोमीटर की देती है रेंज

Hyundai Kona मे 39.2 kWh का बैटरी बैक मिलता है जितनी मदद से यह कार सिंगल चार्ज में 452 किलोमीटर की ARAI सर्टिफाइड रेंज देने में सक्षम है साथ ही इसमें पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर जोड़ा गया है जो 134 BHP का आउटपुट पावर और 395 Nm का टार्क जनरेट करता है। इसमें चार ड्राइविंग मोड हैं – ईको, ईको+, कम्फर्ट और स्पोर्ट और रीजनरेटिव ब्रेकिंग को एडजस्ट करने के लिए पैडल शिफ्टर्स दिये गए है।

बैटरी चार्जिंग और स्पीड

इस कार में पावरफुल बैटरी के साथ एक दमदार सपोर्टेड चार्जर दिया गया है जो मात्र 6 घंटे 10 मिनट में बैटरी को 100% तक चार्ज करने की क्षमता रखता है । साथ ही आप इस कार को डीसी चार्जर से मात्र 57 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज कर सकते हैं।। पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से यह कार्य मात्र 9.7 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती हैं।

Share:

Comments

Leave a comment