धोनी क्रिकेट छोड़ कर रहे खेती में मेहनत, इस कंपनी ट्रैक्टर से की खेतों में जुताई, जानिए ट्रैक्टर में क्या है खास

TheAuto11 February 20231 min read16 viewsnews

महेंद्र सिंह धोनी ने खेती के लिए खरीदा नया ट्रैक्टर

महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है जहां धोनी अब रिटायरमेंट के बाद खेती-बाड़ी मे अपना हाथ आजमा रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी का हाल ही में वीडियो सामने आया है जिसमें वह खेत की जुताई करते हुए दिखाई दे रहे हैं, यह वीडियो हाल-फिलहाल में इंटरनेट पर काफी चर्चित हो रहा है जिसके बाद से महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा चलाए गए ट्रैक्टर की भी मांग निश्चित रूप से भारतीय बाजारों में बढ़ने वाली हैं। वैसे तो महेंद्र सिंह धोनी ब्रांड प्रमोट करने में करोड़ों रुपए का फंड लेते हैं लेकिन खेतों में महेंद्र सिंह धोनी द्वारा चलाए गए इस ट्रैक्टर की ब्रांडिंग मुफ्त में हो गई है।

Swaraj ट्रैक्टर से खेतों में बहाया पसीना

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

महेंद्र सिंह धोनी ने भारत की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में शामिल Swaraj का ट्रैक्टर खेतों में दौड़ाया है जिसके बाद से वीडियो लाखों-करोड़ों लोगों को पसंद आ रहा है। यह Swaraj का 963FE मॉडल है जिसे भारत में काफी पहले से सबसे ज्यादा चर्चित माना जाता है। यह ट्रैक्टर अपनी दमदार क्षमता और कम आवाज किए कार्य करने में प्रसिद्ध है जिसे खुद क्रिकेट के सबसे चहेते खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी हाल फिलहाल में चला रहे हैं।

Swaraj 963FE की खासियत

Swaraj 963FE 4-सिलेंडर 3707 cc इंजन से लैस है जो 63 hp की अधिकतम पॉवर प्रदान करता है। साथ ही इस ट्रैक्टर मे डुअल क्लच ट्रांसमिशन सिस्टम है जो तेज और आसान गियर शिफ्टिंग प्रदान करता है।
इसमें हाइड्रॉलिक सिस्टम होता है जो 1500 किग्रा की अधिकतम लिफ्ट क्षमता प्रदान करता है, साथ ही ट्रैक्टर में 70 लीटर की फ्यूल टैंक क्षमता होती है, जो फ्यूल भरने के बिना लंबे समय तक काम करने का समय प्रदान करती है।

Share:

Comments

Leave a comment