युवाओं की पहली पसंद Mahindra Thar को मिल सकता है टू व्हील ड्राइव सिस्टम. इससे सस्ती होगी Thar

TheAuto25 December 20222 min read18 viewsnews

Mahindra Thar 2WD: Mahindra Thar जिसने अपनी पावर और आकर्षक लुक के चलते युवाओं को दीवाना बनाया है जहां अब इस कार को कंपनी नई नए सेगमेंट और अपग्रेड के साथ लॉन्च करने वाली है। कुछ दिनों पहले इस कार को 1.5 लीटर इंजन कैपेसिटी के साथ लॉन्च करने की खबरें सामने आई थी।

Mahindra Thar 2WD

जहां इस बार Mahindra Thar को टू व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ अपग्रेड करने की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा कंपनी जल्द इस अपग्रेड पर कार्य करते हुए साल 2023 के शुरुआत में इसकी ऑफिशियल जानकारी दे सकती हैं। ऐसे में इस टू व्हील ड्राइव सिस्टम के चलते महिंद्रा थार की डिमांड मार्केट में और अधिक बढ़ सकती हैं।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

क्या होता है टू व्हील ड्राइव सिस्टम

बहुत सारे लोगों को टू व्हील ड्राइव सिस्टम के बारे में मालूम नहीं होता है। हम उनको बता दे कि टू व्हील ड्राइव सिस्टम एक ऐसा सिस्टम है जिसके चलते इंजन की पूरी पावर कार के किसी दो पहियों को दी जाती है चाहे वह आगे की हो या रियल टायर हो। जहां कहीं एक्सपर्ट्स का मानना है कि टू व्हील ड्राइव सिस्टम से कार के माइलेज पर भी असर पड़ता है। टू व्हील ड्राइव सिस्टम पर कंपनियां आमतौर पर यदि अपनी कारों का निर्माण करती हैं तो उसमें फोर व्हील ड्राइव की तुलना में कम खर्चा आता है ।

टू व्हील ड्राइव सिस्टम पर सस्ती होगी थार

हालांकि कंपनी ने इस नए सिस्टम की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन हाल फिलहाल में टू व्हील ड्राइव सिस्टम को महिंद्रा थार मैं लांच करने पर कहीं सारी खबरें और चर्चाएं सामने हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो महिंद्रा थार में टू व्हील ड्राइव सिस्टम आने के बाद यह कार पहले की तुलना में सस्ती हो जाएगी।

Mahindra Thar 2 WD

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra Thar के इस अपग्रेड में 1.5 डीजल इंजन 2 WD सिस्टम का प्रयोग हो सकता है। जहां कंपनी आने वाले समय में अपने विभिन्न क्षमता वाले डीजल इंजन को टू व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ अपग्रेड करते हुए मार्केट में लांच करेगी।

Share:

Comments

Leave a comment