कम कीमत के साथ Mahindra Thar का 2WD जल्द होगा लॉन्च, जानिए क्यों है यह वेरिएंट खास

TheAuto2 January 20232 min read21 viewsnews

महिंद्रा का टू व्हील ड्राइव वेरिएंट होगा जल्द लांच

Mahindra Thar का 2WD वैरीअंट को लेकर पिछले महीने जमकर खबरें सामने आई जहां कंपनी ने बढ़ती मांगों को देखते हुए अपने इस टू व्हील ड्राइव वेरिएंट को जल्द लॉन्च करने का मूड बना लिया है। हाल ही में मिली अपडेट के अनुसार महिंद्रा थार का यह नया टू व्हील ड्राइव वेरिएंट थोड़े ही दिनों में मार्केट में कदम रख सकता है जिसके लिए कंपनी द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

Mahindra Thar 2WD को लॉन्च की तैयारियां

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

Mahindra Thar 2WD महिंद्रा कंपनी के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि महिंद्रा थार को इस सेगमेंट में उतरने के बाद मार्केट मैं बढ़ती डिमांड को शांत किया जा सकता है। इस नए टू व्हील ड्राइव वैरीअंट को पुरानी महिंद्रा थार का जमकर अथॉरिटी मिल जाएगा जिसके चलते शुरुआती दौर में ही इसकी बेहतरीन सेल को मध्य नजर रख कंपनी इसे कुछ ही दिनों में लॉन्च कर सकती हैं। हालांकि इन तैयारियों के बीच महिंद्रा अपने अन्य उत्पादों का कार्य नहीं रुकेगा क्योंकि वर्ष 2023 मैं महिंद्रा कंपनी अपने सटे हुए ग्राहकों को नए उत्पाद पहुंचाने के लिए तैयारियां कर रही हैं। Mahindra Thar 2WD मार्केट में लांच होकर महिंद्रा के एक विशेष क्षेत्र वाले ग्राहकों को खरीद के लिए प्रोत्साहित कर सकता है जो इसकी डिजाइन और पावर के दीवाने हैं।

Mahindra Thar 2WD

Mahindra Thar को टू व्हील ड्राइव का नया सिस्टम मिलने वाला है साथ ही इस नए पावरट्रेन विकल्प 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ कंपनी महिंद्रा थार के नए वर्जन को जल्द लॉन्च करेगी । महिंद्रा के 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन महिंद्रा थार के मॉडल पहले ही मार्केट में उपलब्ध है। ऐसे मे इंजन के इस नए सेगमेंट में Mahindra Thar अपने नए मॉडल को पेश करते हुए 2023 में मार्केट को अच्छा कैप्चर कर सकता है।

सस्ता होगा महिंद्रा थार

इस नए वेरिएंट के आ जाने से महिंद्रा थार अपने इंजन मैं आ रहे अत्यधिक खर्च को ग्राहकों के ऊपर बढ़ रहे कीमतों का भार कम कर सकता है। 2 WD वेरिएंट में आमतौर पर गाड़ियों का पावर गाड़ी के दो पहियों में शिफ्ट किया जाता है जो फोर व्हील ड्राइव की तुलना में निर्माण हेतु थोड़ा सस्ता होता है।

Share:

Comments

Leave a comment