नए पावरट्रेन विकल्प के साथ मार्केट में लांच होगा Mahindra Thar. कीमत होगी पहले से कम. जानिए क्या होंगे बदलाव

TheAuto23 December 20222 min read15 viewsnews

Mahindra Thar होगा 1.5 diesel 2WD विकल्प के साथ लांच

Mahindra Thar 1.5 diesel 2WD

Mahindra Thar 1.5 diesel 2WD: Mahindra Thar जोकि अपने स्टाइलिश लुक और पावर के लिए जानी जाती है जिसको कंपनी अब नए पावरट्रेन विकल्प में लॉन्च करने जा रही हैं । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Mahindra Thar 1.5 litre डीजल इंजन 2WD वाला वर्जन जनवरी 2023 से मार्केट में उपलब्ध हो जाएगा । महिंद्रा थार का यह वर्जन मारुति के नए सेगमेंट में पेश होने वाली मारुति जिम्नी का मार्केट बिगाड़ सकता है जोकि पावर के मामले में पहले ही महिंद्रा थार को चुनौती दे चुकी हैं । ऐसे में बेहतरीन डिजाइन और पावर वाली कार खरीदने वालो के लिए साल 2023 का जनवरी महीना बेहद शानदार होने वाला है ।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प होगा लॉन्च

Mahindra Thar को नए पावरट्रेन विकल्प 1.5 लीटर डीजल इंजन 2WD के साथ कंपनी महिंद्रा थार के नए वर्जन को जनवरी 2023 में पेश करेगी । जहा 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन महिंद्रा थार के मॉडल पहले ही मार्केट में उपलब्ध है। ऐसे मे इंजन के इस नए सेगमेंट में Mahindra Thar अपने नए मॉडल को पेश करते हुए 2023 में मार्केट को अच्छा कैप्चर कर सकता है।

1.5 लीटर डीजल इंजन 2WD वर्जन की कीमत होगी कम

1.5 लीटर डीजल इंजन 2WD के साथ महिंद्रा थार का न्यू वर्जन पहले के मुकाबले कम कीमत के साथ लांच होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस नए पावरट्रेन विकल्प को 1000000 रुपए से कम कीमत के साथ मार्केट में लॉन्च कर सकती हैं । जहा पहले बंद हो चुकी Mahindra Thar AX 2 लीटर पेट्रोल इंजन की कीमत 9.8 लाख रुपए थी जिससे यह नया पावरट्रेन विकल्प भी कम कीमत के साथ लांच हो सकता है ।

Share:

Comments

Leave a comment