Tata और Kia को लगा महिंद्रा से झटका, 10 फरवरी को Mahindra पेश करेगी इलेक्ट्रिक SUV कारों की रेंज

TheAuto3 February 20231 min read15 viewsEV News

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा सब ब्रांड बॉर्न इलेक्ट्रिक के माध्यम से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपना दबदबा जमाना चाहता हैं। कम्पनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से 10 फरवरी 2023 को हैदराबाद में सब ब्रांड बोर्न इलेक्ट्रिक के माध्यम से आने वाली इलेक्ट्रिक SUV कारों की पेश करने से जुड़ा टीजर भी जारी किया है। इन सभी SUV कारों को हैदराबाद में आयोजित होने वाले EV फैशन फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जाएगा।

कौनसी आने वाली इलेक्ट्रिक SUV कारे होंगी पेश –

हैदराबाद में आयोजित होने वाले इस EV फैशन फेस्टिवल मे Mahindra अपने सब-ब्रांड BE और XUV के माध्यम से कुल 5 इलेक्ट्रिक SUV कारे पेश करेगी। जिनमे XUV सब-ब्रांड की XUV.e8 और XUV.e9 होगी। वही BE सब-ब्रांड की BE.05, BE.07 और BE.09 होंगी। डेब्यू की बात को जाए तो, इनमे से 4 कारें 2024 और 1 कार 2025 मे डेब्यू करेगी।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

कैसा होगा इनका पावरट्रेन –

आने वाली इन कारों के लिए Mahindra स्वयं पावरट्रेन मैन्युफैक्चर नहीं करेगी, बल्कि अन्य ऑटोमोबाइल कम्पनी वोक्सवैगन से इलेक्ट्रिक-ड्राइव, बैटरी पैक और इंटीग्रेटेड सेल खरीदेगी। साथ ही इनमे MEB प्लैटफॉर्म को सपोर्ट करने वाला APP310 PMDC इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा, जो कि अधिकतम 310Nm का टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम होगा।

कौन-से प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी यह कारे –

रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाली ईन इलेक्ट्रिक SUV कारों को INGLO प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। INGLO प्लेटफॉर्म एक तगड़ा प्लेटफॉर्म है, जिसका उपयोग Ford ने अपनी कई कारों मे किया है।

Share:

Comments

Leave a comment