अब महिंद्रा का तोड़ नही ! Mahindra ने लॉंच की धांसू फिचर्स के साथ XUV 400, देखिये कीमत

TheAuto16 January 20232 min read18 viewsEV News

लंबे इंतजार के बाद Mahindra ने आखिरकार पहली इलेक्ट्रिक SUV XUV400 को भारतीय बाजारो मे लॉन्च कर दिया है। कम्पनी ने XUV400 के दो वेरिएंट – XUV400 EL और XUV400 EC को लॉन्च किया है। आज हम आपको XUV400 के दोनों वेरिएंट की कीमत से लेकर रेंज तक कि सारी जानकारी देने वाले है।

Mahindra की XUV400 का पावरट्रेन

XUV400 के पेश हुए दोनों वेरिएंट्स मे समान इलेक्ट्रिक मोटर मिलने वाला है। जो कि 150bhp की पावर के साथ 310Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम होगा। महिंद्रा का दावा है कि XUV400 सेग्मेंट मे सबसे तेज इलेक्ट्रिक SUV होगी। 150kmph की टॉप स्पीड के साथ यह महज 8.3 सेकंड मे 0 से 100kmph की गति पकड़ सकती है।
XUV400 का EL वेरिएंट मे 39.4kWh का बैट्री पैक मिलता है, जो कि सिंगल चार्ज मे 456 किलोमीटर की रेंज देगा तो, वही EC वेरिएंट मे 34.5kWh का बैट्री पैक मिलता है, जो कि सिंगल चार्ज मे 375 किलोमीटर की रेंज देगा। बैट्री को चार्ज करने के लिए 7.2kW का तेजी से चार्ज करने वाला चार्जर उपलब्ध है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

Mahindra की XUV400 की कीमत

Mahindra ने XUV400 के EL वेरिएंट को 15.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। वही XUV400 के EC वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 18.99 लाख रुपये तय की गई है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को XUV400 की 5 हजार प्रत्येक यूनिट की बुकिंग शुरू की जाएगी।

कब शुरू होगी XUV400 की डिलेवरी

कम्पनी ने जानकारी देते हुए कहा कि XUV400 की डिलेवरी की योजना बना ली गई है। कम्पनी XUV400 को शुरूआती दौर में चयनित 34 शहरो मे डिलेवर की जाएगी और इस साल मे XUV400 की 20,000 यूनिट्स की डिलेवरी का लक्ष्य तय किया है। XUV400 के EL वेरिएंट की डिलेवरी मार्च से शुरू होगी, तो वही EC वेरिएंट की डिलेवरी त्यौहारों के सीज़न तक शुरू होगी।

कितनी वारंटी मिलेगी XUV400 और बैट्री पैक पर

कम्पनी ने वादा किया है कि इस इलेक्ट्रिक SUV पर 3 साल की वारंटी मिलेगी, जिसमें किलोमीटर के उपर कोई लगाम नहीं है। वही SUV मे उपयोग की गई बैट्री पैक पर 8 वर्ष या 1 लाख 60 हजार किलोमीटर की वारंटी मिलेगी।

Share:

Comments

Leave a comment