सिंगल चार्ज में 456KM ड्राइविंग रेंज वाला महिंद्रा का यह इलेक्ट्रिक कार खूब हुआ पसंद, मिली 15000 बुकिंग

TheAuto11 February 20231 min read17 viewsEV News

Mahindra ने ऑटो एक्सपो 2023 में नए सेगमेंट के साथ अपनी इलेक्ट्रिक कार XUV 400 लॉन्च की थी जो बेहतरीन फीचर्स के साथ पावरफुल बैटरी में आती है। यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 456 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है एवं इसे पूरे भारत में जमकर पसंद किया जा रहा है। कंपनी ने शुरुआती समय में अपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत के 34 शहरों में डिलीवरी के लिए उतारा है वही देश भर में इसकी बुकिंग कंपनी द्वारा खोली गई है जिसे लगातार बेहतर रिस्पांस मिल रहा है।

लॉन्च के बाद मुझे 15000 यूनिट बुकिंग

महेंद्र ने अपने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 15.99 लाख रुपए की अधिकारी कीमत के साथ लांच किया था जिसे ऑटो एक्सपो 2023 में लॉन्च के बाद अभी तक 15000 से भी अधिक की बुकिंग मिल चुकी है। यह बुकिंग महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए निश्चित ही यह मार्केट में उपलब्ध अन्य इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में अपेक्षा से अधिक का परफॉर्मेंस दे रही है। Mahindra XUV400 की 1 वर्ष में लांच के बाद 20000 यूनिट्स की डिलीवरी का लक्ष्य रखा है।

दमदार बैटरी पैक से मिलेगा 456 किलोमीटर की रेंज

Mahindra XUV 400 मे 39.4 kWh की पावरफुल लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल हुआ है। दमदार बैटरी की मदद से या इलेक्ट्रिक कार 456 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। यह बैटरी इसके 7.2kW/32 चार्ज से मात्र 6 घंटे 30 मिनट में चार्ज हो जाती है । पावरफुल बैटरी के साथ यह कार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की क्षमता रखती है जो मात्र 9 सेकंड में 100 KM की शुरुआती स्पीड पकड़ने में सक्षम है ।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel
Share:

Comments

Leave a comment