XUV400 vs Nexon EV: जानिए दोनों इलेक्ट्रिक कारों में से किसने मारी फीचर्स और कीमत में बाजी

TheAuto17 January 20231 min read24 viewsnews

बीते दिनों महिंद्रा की लंबे इंतजार के बाद ऑल इलेक्ट्रिक SUV कार XUV400 बाजार में लॉन्च हुयी है। XUV400 के दो वेरिएंट मे लॉन्च किया गया है और इनकी एक्स शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये और 18.99 लाख रुपये से शुरू होती है। दोनों ही वेरिएंट मे बैट्री साइज और चार्जिंग का अन्तर मिलता है।

बता दें कि इसी सेग्मेंट मे Tata की Nexon EV का बीते कई समय से बाजार पर राज कर रही है। Tata ने अब तक Nexon EV की 35 हजार से अधिक यूनिट्स की बिक्री कर दी है। XUV400 के आने से Nexon EV की सेल्स पर असर जरूर पड़ेगा। आज हम आपको इन्हीं दोनों इलेक्ट्रिक कारों की बीच अन्तर बताने वाले है।

बैटरी और रेंज मे अंतर

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

Mahindra की XUV400 के दोनों वेरिएंट मे बैट्री और रेंज का अन्तर है। पहले वेरिएंट मे 34.5kWh का बैट्री पैक मिलेगा, जो कि 375 किलोमीटर की रेंज देगा। वही दूसरे वेरिएंट मे 39.4kWh का बैट्री पैक मिलेगा, जो कि 456 किलोमीटर की रेंज देगा।
अगर बात की जाए Tata की Nexon EV की तो, Nexon EV मे 30.2kWh का बैट्री पैक मिलता है, जो कि 312 किलोमीटर की रेंज देगी।

दोनों इलेक्ट्रिक कारों की डिजाइन

Mahindra XUV400 डिजाइन के मामले में बाजार पहले से मौजूद XUV300 के समान लगने वाली है। बहुत ही छोटे बदलाव देखने को मिलेंगे। वही Nexon EV की डिजाइन की डिजाइन Nexon की तरह है। Nexon EV के मुकाबले XUV400 ज्यादा लंबी, चौड़ी और ऊंची है।

कीमत में मारी महिंद्रा xuv400 ने बाजी

XUV400 की एक्स शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये और 18.99 लाख रुपये है। Nexon EV मे XUV400 के मुकाबले ज्यादा वेरिएंट्स देखने को मिलते है। जिनकी एक्स शोरूम कीमत 14.99 लाख रुपये से 17.50 लाख रुपये के बीच है।

Share:

Comments

Leave a comment