Maruti ने पेश की EVX कांसेप्ट के साथ यह नई कार, कांसेप्ट देगा 550km की रेज

TheAuto11 January 20231 min read29 viewsnews

ग्रेटर नोएडा में आयोजित हो रहे ऑटो एक्सपो 2023 शो में Maruti Suzuki ने बुधवार को eVX कॉन्सेप्ट वाला इलेक्ट्रिक वीइकल पेश किया है। कम्पनी का इस प्रकार का कोई वीइकल बाजार में नहीं है, लेकिन आने वाले समय में जरूर देखने को मिलेगा। यह इलेक्ट्रिक वीइकल 2025 के आसपास बाजारों में दिखेगा, जो कि कंपनी की पहली ग्लोबल स्ट्रेटजिक EV होने वाली है।

550 किलोमीटर की देगी रेंज

कार निर्माता ने ग्रीन वीइकल प्रोडक्शन मे कदम रखते ही 100 बिलियन रुपये का निवेश किया है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत कंपनी ग्रीन एनर्जी वाली कारों के प्रति रुझान दिखाएगी। इस कॉन्सेप्ट EV मे 60kWh का बैट्री पैक मिलेगा, जो कि सिंगल चार्ज मे 550km की रेंज देगी।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

नई eVX कांसेप्ट एसयूवी का डिजाइन

eVX कॉन्सेप्ट वाली इलेक्ट्रिक SUV शहरी क्षेत्र में परिवहन के लिए छोटी और कॉम्पैक्ट होने वाली है। Maruti Suzuki की Baleno की तरह ही एक्सटीरियर डिजाइन कर्वी होने वाला है। Maruti की पहले से मौजूद SUV कारों की तरह ही डिजाइन और लुक होगा।

आने वाली इस इलेक्ट्रिक कार में बैट्री सुरक्षा वाले प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाएगा, जो कि एक अच्छा बड़ा कैबिन स्पेस भी उपलब्ध करा सके। कम्पनी की इसके बाद आने वाली इलेक्ट्रिक कारें इसी तकनीकी पर आधारित होने वाली है।

इन कारों को भी किया जायेगा प्रदर्शित

ऑटो एक्सपो शो में Maruti ने इस eVX कॉन्सेप्ट के अलावा ग्रांड वितारा, XL6, Ciaz, Ertiga, Brezza, WagonR फ्लेक्स फ्यूल, Baleno, Swift के साथ लगभग 16 कारों की सीरीज प्रदर्शित की।

Share:

Comments

Leave a comment