Maruti Jimny इन मामलों में देती है थार को बुरी तरह मात, देखिए महिंद्रा थार से कैसे बेहतर है मारुति जिम्नी

TheAuto21 January 20231 min read12 viewsnews

ग्रेटर नोएडा में आयोजित हो रहे ऑटो एक्सपो 2023 शो में भारत में सबसे ज्यादा कारें बेचने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने ऑफ-रोडिंग के लिए खास तौर पर तैयार की गई कार Jimni को पेश किया था। इस सेग्मेंट मे भारतीय कार निर्माता Mahindra की Thar का बीते कई सालों से दबदबा कायम है। लेकिन अब Thar को टक्कर देने के लिए Jimni आने वाली है। साथ ही Jimni मे कुछ एसे तगड़े फीचर्स भी मिलते हैं, जो Thar मे नहीं है।

1. ज्यादा सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स

सुरक्षा के मामले में Jimny, Thar को तगड़ी टक्कर देती है, क्योंकि Jimny मे छह एयरबैग्स मिलेगे। वही Mahindra Thar मे केवल दो एयरबैग्स ही मिलते है। लेकिन फिर भी Thar को ग्लोबल NCAP द्वारा आयोजित क्रैश टेस्ट में 5 मे से 5 स्टार मिले हुए हैं, Jimni का क्रैश टेस्ट अभी तक नहीं हुआ।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

2. Jimny मे होगा 5 डोर कैबिन

Maruti Jimny मे दो फ्रंट डोर, दो सेकंड रो और एक बूट स्पेस डोर मिलता है। वही Mahindra Thar मे दो फ्रंट डोर और एक बूट स्पेस डोर मिलता है। Thar मे सेकंड रो मे बैठने के लिए फ्रंट डोर से अंदर जाना पड़ता है, जिसके लिए ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है।

3. 9-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम

Mahindra Thar मे 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, तो वही आने वाली Maruti Jimny मे 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो कि Thar के मुकाबले 2 इंच बड़ा है। हालाँकि दोनों मे ही Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट मिलता है।

4. 7 रंग ऑप्शन मे उपलब्ध

Maruti की Jimni 5 साॅलिड कलर और 2 डुअल टोन कलर ऑप्शन मे उपलब्ध है। वही Mahindra की Thar डुअल टोन के बजाय केवल 6 साॅलिड रंगों मे उपलब्ध है।

Share:

Comments

Leave a comment