Maruti ने इस सबसे पॉपुलर कार की कीमतों मे किया 12 हजार का इजाफा, देखिये नई कीमतें

TheAuto27 January 20231 min read10 viewsnews

दिसंबर 2022 मे सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के आकड़ों के अनुसार Maruti Suzuki की Baleno सबसे टॉप पर रही है। Maruti Suzuki की यह हैचबैक लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है इसके सेल्स के आंकड़ों की तरह ही इसके चाहने वालों का आंकड़ा भी कोई कम नहीं है। लेकिन अगर आप भी हो Baleno खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको निराश कर देने वाली एक बात सामने आई है। आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, कृपया पूरा पढ़ें।

क्या है पूरा माजरा

बीते महीने दिसंबर 2022 मे Maruti Suzuki ने सप्लाई चेन मे मुश्किलों और मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ने की वजह से कुछ माॅडल की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। हालांकि कपंनी ने यह भी दावा किया था कि ग्राहको को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कीमतों में बहुत ज्यादा इजाफ़ा नहीं किया जाएगा। लेकिन कम्पनी ने Baleno की एक्स शोरूम मे 12 हजार रुपये का इजाफा किया है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

अब कितनी होगी एक्स शोरूम कीमत

कीमत में बढ़ोतरी से पहले Baleno की एक्स शोरूम कीमत 6.45 लाख रुपये से शुरू हो कर 9.66 लाख रुपये तक जाती थी। लेकिन अब से Baleno की एक्स शोरूम कीमत 6.56 लाख रुपये से शुरू हो कर 9.83 लाख रुपये तक जाती है।

कैसा है Baleno का पावरट्रेन

Baleno के इस वैरीअंट में 1.2 लीटर K-Series पेट्रोल इंजन जो कि 1197CC का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो कि 88.50bhp की पावर के साथ 113Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम है। इस हैचबैक में ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है।

Share:

Comments

Leave a comment