Maruti Suzuki का बंपर ऑफर, स्विफ्ट और डिजायर का कीमत बढ़ाने से पहले ₹27000 का छूट

TheAuto8 January 20232 min read11 viewsnews

मारुति की स्विफ्ट डिजायर कार पर निकला बंपर ऑफर

Maruti Suzuki Latest Offer: मारुति सुजुकी ने साल 2023 में दूसरी बार अपने कारों पर सबसे बेस्ट ऑफर निकाला है जिसमें ग्राहक बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर के साथ इन कारों को खरीद सकेंगे। इस बार कंपनी ने मारुति सुजुकी स्विफ्ट और डिजायर पर ₹27000 तक का बंपर छूट ऑफर रखा है जिसका लाभ उठाते हुए यूजेस इन दोनों कारों को काफी कम दामों में खरीद सकते हैं। मारुति सुजुकी साल 2023 में अपने इन कारों के दाम बढ़ाने के लिए आधिकारिक घोषणा जल्द ही कर सकती है जिससे पहले आप इस ऑफर का लाभ उठाते हुए बेहद कम कीमत में मारुति सुजुकी स्विफ्ट और डिजायर खरीद सकते हैं।

मारुति सुजुकी स्विफ्ट पर बंपर ऑफर

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

Maruti suzuki swift latest offer

साल 2023 की शुरुआत में मारुति सुजुकी के इस ऑफर में स्विफ्ट कार को ₹27000 के भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे। जहां कंपनी ने स्पेशल ऑफर के तहत स्विफ्ट पर ₹15000 का एक्सचेंज बोनस, ₹7000 का कॉर्पोरेट बोनस और ₹5000 का कैश डिस्काउंट रखा है। साथ ही आप मारुति सुजुकी स्विफ्ट सीएनजी वेरिएंट को भी ₹10000 के आकर्षक डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे। जहां स्वाभाविक तौर पर मारुति द्वारा अपनी स्विफ्ट कार की कीमतों में जल्द ही बढ़ोतरी की घोषणा की जा सकती हैं। ऐसे में आप जल्दी इस ऑफर का लाभ उठाते हुए मारुति सुजुकी स्विफ्ट को काफी कम दाम में खरीद सकेंगे।

maruti suzuki dzire पर ऑफर

Maruti dzire

maruti suzuki dzire पर भी कंपनी ने साल 2023 की शुरुआत में यह बंपर ऑफर निकाला है जिसके तहत 6.23 लाख की इस ओरिजिनल कीमत वाली कार को ग्राहक ₹17000 के भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को ₹10000 का एक्सचेंज बोनस और ₹7000 का कॉरपोरेट बोनस का लाभ मिलेगा।

जनवरी 2023 के लिए ही हैं ऑफर

यह सारे ऑफर साल 2023 के जनवरी महीने के लिए ही एलिजिबल रहेंगे जहां कंपनी 31 जनवरी तब इन ऑफर को लागू करते हुए मार्केट को बढ़ाने का कार्य कर रही है। स्वभाविक तौर पर कंपनी द्वारा 31 जनवरी के बाद इस ऑफर को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में 31 जनवरी से पहले इस ऑफर का लाभ उठाते हुए आप यह दोनों कारें काफी कम कीमत में खरीद सकेंगे।

Share:

Comments

Leave a comment